फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अर्जेंटीना-नीदरलैंड मैच में क्यों हुआ बवाल? 20 साल पुराने विवाद को लेकर कोच लुई वान से भिड़े मेसी

Sun, 11 Dec 2022 05:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

शुक्रवार को दूसरे क्वार्टर-फाइनल में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच जमकर बवाल हुआ। कई मौकों पर तो दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। रेफरी ने इस मैच में कुल 14 यलो कार्ड्स दिखाए।
विज्ञापन
नीदरलैंड के कोच लुई वान खाल से भिड़ते मेसी - फोटो : FIFA/वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप का खुमार फैन्स में सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे-जैसे फाइनल करीब आ रहा है, मैच और भी रोमांचक होते जा रहे हैं। फिलहाल क्वार्टर-फाइनल राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। शुक्रवार को दोनों क्वार्टर फाइनल मुकाबले दिलचस्प रहे और पेनल्टी शूटआउट से मैच का फैसला आया। पहले मैच में क्रोएशिया ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को पेनल्टू शूटआउट में 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, वहीं दूसरे क्वार्टर-फाइनल में अर्जेंटीना ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अब क्रोएशिया और अर्जेंटीना के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

शुक्रवार को दूसरे क्वार्टर-फाइनल में अर्जेंटीना और नीदरलैंड के बीच जमकर बवाल हुआ। कई मौकों पर तो दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। रेफरी ने इस मैच में कुल 14 यलो कार्ड्स दिखाए। छह यलो कार्ड नीदरलैंड के खिलाड़ियों को और आठ यलो कार्ड अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को मिले। अर्जेंटीना के कप्तान और स्टार प्लेयर लियोनल मेसी को भी रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मैच के दौरान मेसी काफी आक्रामक दिखे। उन्होंने 73वें मिनट पर पेनल्टी से गोल भी दागा। इसके बाद उन्होंने गोल का जश्न अनोखे अंदाज में मनाया था।

उनके इस अंदाज को देखकर फैन्स हैरान रह गए थे, क्योंकि उन्होंने मेसी को कभी उस अंदाज में गोल सेलिब्रेट करते नहीं देखा था। मेसी ने गोल करने के बाद नीदरलैंड के डग आउट के ठीक सामने खड़े हो गए और दोनों हाथों को कानों पर रखकर जश्न मनाया। दरअसल, मेसी तब नीदरलैंड के कोच लुई वान खाल को करारा जवाब दे रहे थे। मैच के बाद जब अर्जेंटीना की टीम जीत गई, तब भी मेसी लुई वान से भिड़ते नजर आए। हालांकि, अन्य खिलाड़ी और स्टाफ ने मेसी को शांत कराया और नीदरलैंड के कोच से दूर ले गए।



दरअसल, यह पूरा मामला अभी का नहीं है। इसकी शुरुआत 20 साल पहले हुई थी। तब लुई वान स्पेन की दिग्गज फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के कोच हुआ करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कई बार यह बात सामने आती थीं कि लुई वान लैटिन अमेरिकी खिलाड़ियों से चिढ़ते थे। 2002 में लुई वान ने बार्सिलोना से खेल रहे एक अर्जेंटीना के खिलाड़ी रोमन रिकेलमी का जीना मुश्किल कर दिया था। लुई वान ने आरोप लगाए थे कि रिकेलमी उनके कहे मुताबिक नहीं चलते हैं, उनके कहे हुए पोजिशन पर नहीं खेलते हैं। इस पूरे विवाद के बाद रिकेलमी ने बार्सिलोना छोड़ दिया था और विलारियल क्लब जॉइन किया था।

इसके बाद रिकेलमी ने विलारियल से गोल करने के बाद लुई वान के सामने कान पर हाथ रखकर खास अंदाज में जश्न मनाया था। मेसी ने भी 20 साल बाद उसी खास अंदाज में जश्न मनाकर लुई वान को रिकेलमी की याद दिलाई। इतना ही मेसी मैच से पहले लुई वान द्वारा उन पर किए गए कमेंट से भी गुस्से में थे। दरअसल अर्जेंटीना बनाम नीदरलैंड मैच से पहले लुई वान ने मेसी का मजाक उड़ाया था और कहा था- जब अर्जेंटीना के पजेशन में नहीं होती है तो मेसी के पास कुछ करने को नहीं होता है। मुझे लगता है अर्जेंटीना की टीम हमसे डरी हुई है। हम मेसी को आसानी से रोक देंगे।


मेसी और रिकेलमी

इसी को लेकर अर्जेंटीना बनाम नीदरलैंड मैच के बाद मेसी लुई वान से भिड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेसी ने लुई वान के पास जाकर कहा- आप बोलते बहुत ज्यादा हैं। मैच के बाद एक इंटरव्यू के दौरान मेसी जब ऑन कैमरा आए तो नीदरलैंड के वैगहोर्स्ट वहीं से गुजर रहे थे और मेसी को घूरते हुए जा रहे थे। इस पर मेसी ने ऑन कैमरा ही स्पैनिश में जवाब देते हुए कहा- क्या देख रहे हो। आगे बढ़ो बेवकूफ। इसके बाद एंकर ने मेसी को शांत होने के लिए कहा। वीडियो नीचे देखें-
 

मैच के बाद मेसी ने कहा- मैं मैच से पहले की टिप्पणियों के बाद लुई वान द्वारा अपमानित महसूस कर रहा था। नीदरलैंड के कुछ खिलाड़ी खेल के दौरान बहुत अधिक स्लेजिंग कर रहे थे। हम टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के योग्य थे और यही हुआ। इसके अलावा रेफरी पर भी मेसी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा- मैं रेफरी के बारे में बात नहीं करना चाहता क्योंकि आप ईमानदार नहीं हो सकते हैं। यदि आप उनसे बात करते हैं तो वे आपको दंडित करते हैं। फीफा को इसके बारे में सोचना चाहिए। वे ऐसे महत्वपूर्ण मैच में इस तरह का रेफरी नहीं रख सकते।

अर्जेंटीना अब 1986 के बाद पहला विश्व कप जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है। टीम 2014 में ट्रॉफी के करीब आई थी, लेकिन फाइनल में जर्मनी से 0-1 से हार गई थी। मेसी और उनकी टीम के लिए आगे की राह निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण होगी, क्योंकि पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना अब क्रोएशिया से होगा, जिसने ब्राजील को एक और क्लासिक मुकाबले में हराया था। अर्जेंटीना बनाम नीदरलैंड मैच की बात करें तो अर्जेंटीना ने 80 मिनट तक 2-0 की बढ़त बनाई हुई थी। मेसी के असिस्ट पर मोलिना ने 35वें मिनट में गोल दागा था। वहीं, मेसी ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा।

विज्ञापन

वहीं, 83वें और 90+11वें मिनट में वेगहोर्स्ट ने गोल दाग नीदरलैंड की वापसी कराई। फुल टाइम तक स्कोर 2-2 से बराबर रहा। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच पेनल्टी शूटआउट में गया और अर्जेंटीना ने 4-3 से जीत हासिल की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें