इराक की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कार्यकारी कोच हकीम शाकिर को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। शाकिर को ब्राजील के जिको के इस्तीफे के बाद नवंबर में कार्यकारी कोच बनाया गया था। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने जारी अपने बयान में कहा कि इराक फुटबॉल संघ ने शाकिर के प्रदर्शन से खुश होकर यह फैसला लिया है।
शाकिर के सामने इराकी टीम को पहले गल्फ कप में सफलता दिलाने की चुनौती होगी। यह टूर्नामेंट अगले सप्ताह शुरू हो रहा है। शाकिर के कार्यकाल के दौरान ही इराकी टीम अंडर-19 एशियाई चैंपियनशिप और वेस्ट एशियन चैपिंयनशिप के फाइनल में पहुंची थी। उनके प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।