नेपाल की स्ट्राइकर सवित्रा भंडारी के पांच गोल के दम पर गोकुलम केरल एफसी ने इंडियम वुमेन लीग फुटबॉल मुकाबले में केंकरे एफसी को 10-1 से करारी शिकस्त दी। सविता के पांच गोल के अलावा करिश्मा शिरवोइकर ने भी टीम के लिए हैट्रिक लगाई।
मनीष ने दो गोल कर मैच में गोकुलम का दबदबा कायम किया। केंकरे की टीम कभी भी गोकुलम को टक्कर देते नहीं दिखी। हाफटाइम तक गोकुलम ने अपनी बढ़त को 7-1 कर लिया था जबकि टीम ने मध्यांतर के बाद तीन और गोल दाग कर अपना वर्चस्व कायम किया।