फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल लाइन तकनीक का होगा इस्तेमाल

Wed, 20 Feb 2013 11:58 PM IST
ज्यूरिख/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील में 2014 में होने वाले वर्ल्ड कप में फीफा ने गोल लाइन तकनीक इस्तेमाल करने की बात कही है। इसके लिए चार कंपनियों के बीच होड़ मची हुई है। फीफा ने कहा कि उसने कंपनियों से निविदाएं मंगवाई है जो चाहती है कि जून में कंफेडरेशन कप और अगले साल वर्ल्ड कप में उसकी तकनीक का इस्तेमाल हो।
विज्ञापन


गोल लाइन के फैसलों में रेफरियों की मदद के लिए फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने इस तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया है क्योंकि 2010 में दक्षिण अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप के दौरान जर्मनी के खिलाफ  इंग्लैंड के मिडफील्डर फ्रेंक लैंपार्ड का एक शर्तिया गोल नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें