फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़खड़ाकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा जर्मनी

Mon, 20 Jul 2020 12:50 PM IST
Anonymous User एजेंसी/पोर्टो एलेग्रे
विज्ञापन
विज्ञापन
जीत के जज्बे के साथ मैदान में उतरी मजबूत इरादों वाली अल्जीरियाई टीम की कड़ी चुनौती के बाद आखिरकार आंद्रे शैरेल और मेसूट ओजिल के अतिरिक्त समय में किए गए गोल की बदौलत जर्मनी ने 2-1 से जीत हासिल कर फुटबॉल वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अंतिम आठ में जर्मनी का मुकाबला अब फ्रांस से होगा जिसने दिन के पहले मुकाबले में नाइजीरिया को हराया।
विज्ञापन

अल्जीरिया ने जर्मनी जैसी मजबूत टीम को निर्धारित 90 मिनट के समय में नाको चने चबवा दिए। पहले हाफ और दूसरे हाफ में दोनों टीमों के गोलरहित रहने के बाद अतिरिक्त समय में मैच का फैसला हुआ जिसमें आंद्रे शैरेल ने 92वें और ओजिल ने 120वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 पहुंचा दिया। हालांकि अल्जीरिया के मुकाबला हाथ से निकलने के बावजूद मैच समाप्ति की घोषणा से पहले आखिरी समय में अब्देलमाउमेने जाबू ने गोल कर अपनी हार का अंतर कम किया और स्कोर 2-1 पहुंचाया। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और यूरोपीय टीम जर्मनी ने अंतिम आठ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली थी। जर्मनी की इस जीत के साथ ही उसका 1938 के बाद से खेले गए हर वर्ल्ड कप में कम से कम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बचा रह गया। दूसरी ओर अल्जीरिया की हार के साथ टूर्नामेंट से अब सभी अफ्रीकी टीमें बाहर हो चुकी हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें