जर्मनी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार रिकॉर्ड आठवीं बार फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। जर्मनी ने अलेक्जेंड्रा पोप (20वें मिनट), सारा डबरिट्ज (27वें मिनट) और शुलेर (80वें मिनट) के एक-एक गोल की मदद से नाइजीरिया को हराया। उधर नार्वे ने ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में 4-1 से मात देकर अंतिम आठ में जगह बनाई। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक से बराबरी पर रही। नार्वे की टीम 2007 के बाद पहली बार क्वार्टर में पहुंची।