जर्मन कप फुटबॉल फाइनल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है और भविष्य में इसे दर्शकों के बिना आयोजित किए जाने की संभावना है।
जर्मन फुटबाल महासंघ ने कहा कि फाइनल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बर्लिन में 23 मई को नहीं खेला जाएगा, लेकिन वह अब भी सत्र की समाप्ति के लिए 30 जून की समयसीमा पर अडिग हैं।
महासंघ के अध्यक्ष फ्रिट्ज केलेर ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस महत्वपूर्ण मैच के दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में होने की संभावना है।'
सेमीफाइनल मैच भी पूर्व में स्थगित कर दिए गए थे और उनके लिए भी नई तिथियों की अभी घोषणा नहीं की गई है।