फीफा के पूर्व अध्यक्ष सेप ब्लाटर की फुटबॉल कोष से 10 लाख डॉलर के भुगतान संबंधित संदिग्ध आपराधिक कुप्रबंधन के लिए स्विट्जरलैंड में एक और नई जांच हो सकती है।
फीफा ने यह ऋण 2010 में त्रिनिदाद एवं टोबैगो फुटबॉल संघ को दिया था और एसोसिएटिड प्रेस द्वारा देखे गए दस्तावेजों के अनुसार ब्लाटर को स्विस फेडरल द्वारा ‘आरोपी व्यक्ति’ के तौर पर अधिसूचित किया गया है।
इस दस्तावेज के अनुसार यह भुगतान ब्याज मुक्त और असुरक्षित था और फिर बाद में इसे भेंट स्वरूप माफ कर दिया गया। हालांकि 84 साल के ब्लाटर ने विश्व फुटबॉल संचालन संस्था से जुड़े वित्तीय घोटालों के बावजूद किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। हालांकि उन्हें अध्यक्ष पद से प्रतिबंधित कर दिया गया था लेकिन अब उनके ही देश में उनके खिलाफ मुकदमा चल सकता है।