फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French League 1: स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रहे पीएसजी को पहले मैच में मिली हार, लेन्स ने 0-1 से हराया

Fri, 11 Sep 2020 03:21 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अपने स्टार खिलाड़ियों के बिना खेल रहे मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को फ्रांसीसी फुटबॉल लीग के अपने पहले मैच में दूसरी डिवीजन से शीर्ष श्रेणी में जगह बनाने वाले लेन्स के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। लेन्स की तरफ से स्ट्राइकर इग्नैटियस गनागो ने 57वें मिनट में पीएसजी के तीसरी पसंद के गोलकीपर मार्सिन बुल्का की गलती का फायदा उठाकर गोल दागा जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। बुल्का ने अपने साथी मार्को वेराटी को गेंद देने के बजाय उसे गनाओ की तरफ बढ़ा दिया था। पीएसजी को इस मैच में अपने स्टार खिलाड़ियों कीलियन म्बाप्पे, नेमार और पांच अन्य की कमी खली जिन्हें कोरोना वायरस के लिए पॉजीटिव पाया गया है। इनमें विंगर एंजेल डि मारिया भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें