फीफा ने कहा कि उनके नए फॉर्मूले को फीफा परिषद ने विश्व कप से पहले मंजूरी दे दी थी, जिसमें मैच के परिणामों के मुताबिक प्वाइंट्स जोड़े या घटाए जाते हैं। पहले एक समय के मुताबिक औसत निकालकर प्वाइंट़्स दिए जाते थे। वैश्विक फुटबॉल शासकीय इकाई ने कहा कि नई प्रणाली दो साल में विकसीत की गई है, जिसमें विभिन्न एल्गोरिथम का परीक्षण हुआ और उस पर विचार-विमर्श हुआ।
फीफा ने कहा कि नई प्रणाली के मुताबिक मैचों का वजन नहीं नापा जाएगा कि वह किस प्रांत में खेले जा रहे हैं। इससे सभी संघों को स्पष्ट और बराबर मौका मिलेगा। फीफा ने कहा कि हमारा पुराना फॉर्मूला वार्षिक औसत निकालना होता था, जिसमें टीमों की क्षमताओं का असर कम होना शामिल था।