फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मबापे का विश्व कप फाइनल को लेकर बड़ा खुलासा, बोले- रीढ़ की हड्डियों में से तीन खिसक गई थीं

Wed, 25 Jul 2018 05:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया को 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस ने फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। युवाओं से सजी इस टीम को विश्व विजेता बनाने का श्रेय स्ट्राइक कीलियन एम्बाप्पे को जाता है। फाइनल में एक गोल समेत पूरे टूर्नामेंट में चार गोल कर सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार जीतने वाले मबापे ने अब एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन


एक फुटबॉल मैगजीन से खास बातचीत करते हुए 19 वर्षीय इस स्टार ने कहा कि, 'मैंने कमर में चोट के साथ विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल खेला था। मबापे ने कहा कि रूस में टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से तीन दिन पहले उसकी रीढ़ की हड्डियों में से तीन खिसक गई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैं विरोधियों को इसकी भनक नहीं लगने देना चाहता था, वरना वे मेरी कमर को निशाना बनाते। हमने फाइनल में भी इसे छिपाये रखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें