फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: फ्रांस की स्टेफनी ने रचा इतिहास, पुरुषों के विश्वकप में बनीं पहली महिला रेफरी

Wed, 23 Nov 2022 09:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

38 साल की स्टेफनी 2020 में पुरुष चैंपियंस लीग में भी पहली महिला रेफरी बनी थी। यह मैच जुवेंटस अैर डायनमो कीव के बीच खेला गया था। वह लीग-1, यूरोपा लीग, पुरुष विश्वकप क्वालिफाइंग में भी दायित्व संभाल चुकी हैं।
 
विज्ञापन
स्टेफनी फ्रेपर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की रेफरी स्टेफनी फ्रेपर्ट पुरुषों के फीफा विश्वकप में दायित्व संभालने वालीं पहली महिला अधिकारी बन गईं। उन्होंने मेक्सिको और पोलैंड के बीच हुए ग्रुप सी मुकाबले में चौथे अधिकारी के रूप में दायित्व संभाला। पुरुषों के फीफा विश्वकप में पहली बार तीन महिला रेफरियों को शामिल किया गया है। दो अन्य रवांडा की सलीमा मुकानसांगा और जापान की यामाशिता हैं। कतर में हो रहे फीफा विश्व कप 2022 के लिए कुल 36 रेफरी चुने गए हैं। इनमें तीन महिला रेफरी शामिल हैं। इसके अलावा 69 असिस्टेंट रेफरी भी चुने गए हैं, जिसमें ब्राजील की नुजा बैक, मैक्सिको की करेन डियाज मदीना और अमेरिकी कैथरीन नेस्बिटा शामिल हैं। 
विज्ञापन


38 साल की स्टेफनी 2020 में पुरुष चैंपियंस लीग में भी पहली महिला रेफरी बनी थी। यह मैच जुवेंटस अैर डायनमो कीव के बीच खेला गया था। वह लीग-1, यूरोपा लीग, पुरुष विश्वकप क्वालिफाइंग में भी दायित्व संभाल चुकी हैं।

फ्रैपर्ट इससे पहले विश्व कप के क्वालीफाइंग राउंड और चैंपियंस लीग में पुरुषों के मैच में रेफरी रही हैं। उन्होंने 2019 महिला विश्व कप फाइनल में भी रेफरी की जिम्मेदारी संभाली थी। इस साल के पुरुषों के फ्रेंच कप फाइनल में फ्रैपर्ट रेफरी थीं।।
विज्ञापन


मेक्सिको और पोलैंड के मैच में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और अंत में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में पोलैंड के कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की पेनल्टी पर गोल नहीं कर पाए। इसी वजह से उनकी टीम को एक अंक के साथ संतोष करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें