क्रोएशिया को खिताबी मुकाबले में 4-2 से रौंदते हुए फ्रांस ने दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप जीता। मैच के दौरान जहां गोल की बारिश देखने को मिली तो मैच खत्म होते-होते बादल भी जमकर बरसे। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान हुई झमाझम बारिश ने खिलाड़ियों, अधिकारियों समेत राजनीतिक हस्तियों तक को विश्व कप की खुमारी में भीगो दिया। मगर असल मस्ती तो फ्रेंच खिलाड़ियों ने बाद में की।
विज्ञापन
2 of 11
प्राइज सेरेमनी के बाद पहले फोटो सेशन में खिलाड़ियों ने जमकर नहाया। बारिश की बुंदों में खुद को सराबोर करते हुए 20 साल के इंतजार के बाद आए इस विश्व कप को नजर भर देखा। साथ में फोटो खिंचाई और जब मैदान में पानी भर गया तो उसके कीचड़ में लोट लगाने से भी गुरेज नहीं किया, लेकिन शायद जश्न अभी बाकि था। अगली बारी थी कोच डिडिएर डेसचैम्प्स के प्रेंस कॉन्फ्रेंस की।
विज्ञापन
3 of 11
france world cup
विश्व कप हासिल करने के बाद कोच डिडिएर डेसचैम्प्स प्रेस को संबोधित कर रहे थे। तभी वहां पूरी फ्रांस फुटबॉल टीम आ धमकी। बड़े-बड़े दिग्गजों को पानी पिलाकर विश्व कप खिताब हासिल करने वाले फ्रेंच खिलाड़ियों के हाथों में इस बार बियर थी। दनदनाते हुए हॉल में अंदर घुसने के बाद इन खिलाड़ियों ने अपने कोच-मैनेजर पर बियर की बोतल उड़ेल दी।
4 of 11
देखते ही देखते पूरे कॉन्फ्रेंस हॉल में तालियां-सीटियों और कैमरे के फ्लैश की आवाज सुनाई देने लगी। मानो हर कोई इस अद्भुत क्षण को अपने कैद कर लेना चाहता हो। इस बियर सेलिब्रेशन में लगभग सभी खिलाड़ी समान रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
5 of 11
युवाओं से सजी इस फ्रांस ने एकदम युवाओं वाले अंदाज में न सिर्फ जश्न का माहौल बना दिया बल्कि अपने कोच डेसचैम्पस को प्रेस कॉन्फ्रेंस बंद करने पर मजबूर कर दिया।
देखिए वीडियो
विज्ञापन
6 of 11
बेंजामिन मेंडी पर अलग ही धुन सवार थी। वह टेबल पर टॉपलेस होकर जीत का जश्न मनाने लगे। लोग वीडियो बनाते रहे। अब फ्रांस के इस अजीबोगरीब जश्न का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
7 of 11
इसके पहले मैदान पर भी इन खिलाड़ियों ने मैदान पर भी ट्रॉफी के साथ जमकर सेलिब्रेशन किया था।
8 of 11
फ्रांस के डिफेंडर और मैनचेस्टर सिटी के अहम खिलाड़ी मैंडी हॉल से पहले ट्रॉफी के साथ मैदान पर जमकर लोट रहे थे। बरसते आसमां के नीचे पूरी फ्रेंच टीम के चेहरे पर खुशी और शरीर का उत्साह देखते ही बनता था।
9 of 11
france world cup
आज के मैच में फ्रांस की ओर से गोल करने वाले एंटोनी ग्रीजमैन, पॉल पोग्बा, मबापे ने इस तरह से अपनी खुशी जाहिर की।
10 of 11
ट्रॉफी के साथ फ्रांस टीम की यह फोटो अब हमेशा-हमेशा के लिए अमर हो गई। 1998 के बाद अब 2018 विश्व कप को फ्रांस की इस ऐतिहासिक जीत के लिए ही याद किया जाएगा।
यह विश्व कप याद किया जाएगा, युवा मबापे के लिए, जो फ्रांस टीम के नए सुपरस्टार बनकर उभरे। फाइनल मुकाबले में गोल करते ही 18 वर्षीय यह युवा सितारा महान पेले के बाद विश्व कप फाइनल में गोल करने वाला दूसरा खिलाड़ी बन गया।