फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुडेक मिकलोस्को का निधन: चेक गणराज्य के पूर्व गोलकीपर ने ईपीएल में खेले 300+ मैच, जानें कैसा रहा करियर

Mon, 14 Sep 2026 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्ट हैम और चेक गणराज्य के पूर्व गोलकीपर लुडेक मिकलोस्को का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। लुडेक इंग्लिश प्रीमियर लीग में 300 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
लुडेक मिकलोस्को - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्ट हैम, क्यूपीआर और चेक गणराज्य फुटबॉल टीम के पूर्व गोलकीपर लुडेक मिकलोस्को का लंबी और गंभीर बीमारी से जूझने के बाद 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  मिकलोस्को वेस्ट हैम फुटबॉल क्लब के दिग्गज खिलाड़ी थे। उन्होंने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब के लिए 300 से ज्यादा मैच खेले। 2021 में उन्हें कैंसर का पता चला था और दिसंबर 2024 में उन्होंने इलाज बंद कर दिया था। 
विज्ञापन

वेस्ट हैम ने दी श्रद्धांजलि
वेस्ट हैम ने मिकलोस्को को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें 1990-91 में क्लब का 'हैमर ऑफ द ईयर' चुना गया था। वेस्ट हैम ने एक बयान में कहा, बहुत गहरे दुख के साथ वेस्ट हैम यूनाइटेड दिग्गज पूर्व गोलकीपर और कोच लुडेक मिकलोस्को के निधन की पुष्टि करता है। रेस्ट इन पीस, लुडेक। आप हमारे प्यारे, प्रेरणादायक गोलकीपर और एक नेक और बड़े दिल वाले इंसान थे।

वहीं, उनके बेटे मार्टिन मिकलोस्को ने वेस्ट हैम के प्रति अपने पिता के प्यार का जिक्र किया। मार्टिन ने कहा, कैंसर से बहादुरी और हिम्मत के साथ लड़ने के बाद मेरे पिता लुडेक के निधन की खबर देते हुए हमारा दिल टूट गया है। डैड को वेस्ट हैम यूनाइटेड से बहुत प्यार था और उन्हें खास तौर पर हर मैच में अपना नाम जोर-शोर और गर्व के साथ गाए जाते हुए सुनना बहुत पसंद था। क्लब और उसके प्रशंसक हमारे परिवार का हिस्सा थे और हमेशा रहेंगे, इसलिए आप सभी का दिल से शुक्रिया।
विज्ञापन

खास कार्यक्रम आयोजित करेगा वेस्ट हैम
'हैमर्स' (वेस्ट हैम टीम) मंगलवार को फुलहम के खिलाफ अपने काराबाओ कप मैच से पहले अपने इस दिग्गज खिलाड़ी के सम्मान में एक खास कार्यक्रम आयोजित करेंगे। वे 9 अक्तूबर को क्यूपीआर के खिलाफ होने वाले अपने अगले चैंपियनशिप मैच को मिकलोस्को को समर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि भी देंगे। इस बीच, मिकलोस्को ने 1990 से 1998 तक हैमर्स के साथ रहने के बाद, 1998 से 2001 तक क्यूपीआर के लिए भी कुछ समय तक खेले।

वहीं, चेक गणराज्य के फुटबॉल संघ ने भी उस गोलकीपर को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने 1982 से 1992 तक चेकोस्लोवाकिया के लिए और बाद में 1996 और 1997 में चेक गणराज्य के लिए खेला था। उन्होंने एक बयान में कहा, चेक फुटबॉल के लिए एक दुखद खबर आई है। चेकोस्लोवाकिया और चेक राष्ट्रीय टीम के पूर्व गोलकीपर लुदेक मिकलोस्को, जो बानिक ओस्त्रावा के एक प्रमुख खिलाड़ी और इंग्लिश क्लब वेस्ट हैम यूनाइटेड के दिग्गज थे उनका 64 साल की उम्र में गंभीर बीमारी के बाद निधन हो गया है।

इस बीच, एफएसीआर के चेयरमैन डेविड ट्रुंडा ने भी पूर्व गोलकीपर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, मुझे चेक फुटबॉल के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक, लुदेक मिकलोस्को के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। अपने खेल और फुटबॉल के प्रति अपने नजरिए से लुदेक मिकलोस्को ने इसके इतिहास में एक अहम छाप छोड़ी और न केवल चेक गणराज्य में बल्कि विदेशों में भी सम्मान हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें