पूर्व एस्टन विला और कार्डिफ के मिडफील्डर पीटर व्हीटिंगम का गुरुवार को 35 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। खबरों के मुताबिक सिर में चोट लगने की वजह से वह सात मार्च से ही अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन
कार्डिफ ने बयान जारही कर कहा, 'हम सब के लिए यह दुख की घड़ी है। हम उनके समर्थकों को सूचित करना चाहते हैं कि व्हीटिंगम का 35 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। हम सब दुखी हैं।'