फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीयाल मैड्रिड के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज की कोविड-19 से हुई मौत

Sun, 22 Mar 2020 09:00 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Lorenzo Sanz - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रीयाल मैड्रिड के पूर्व अध्यक्ष लोरेंजो सैंज का कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद निधन हो गया। वह 76 साल के थे। सैंज 1995-2000 तक इस स्पेनिश लीग के प्रमुख थे। इस दौरान रीयाल ने दो बार चैंपियन्स लीग का खिताब जीता।

विज्ञापन


उनके बेटे लोरेंजो सैंज जूनियर ने ट्वीट किया कि मेरे पिता का अभी निधन हो गया। वह इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने के हकदार नहीं थे। तीन दिन पहले पेशेवर बास्केटबाल खिलाड़ी सैंज जूनियर ने कहा था कि उनके पिता कोरोना वायरस से पीड़ित हैं और उन्हें मैड्रिड हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्पेन में अब तक कोरोना वायरस के कारण 1320 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें