फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेन को विश्व विजेता बनाने वाले कैसिलास का संन्यास, नौ साल की उम्र में रीयाल मैड्रिड में हुई थी एंट्री

Wed, 05 Aug 2020 07:12 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इकर कैसिलास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

स्पेन और रीयाल मैड्रिड के पूर्व दिग्गज गोलकीपर इकर कैसिलास अपना आखिरी मैच खेलने के लगभग एक साल बार आधिकारिक तौर पर मंगलवार को संन्यास की घोषणा कर दी। इस 39 साल के खिलाड़ी का करार पुर्तगाल के क्लब पोर्टो से था, लेकिन पिछले साल मई में हृदयाघात आने के बाद उन्होंने कोई प्रतिस्पर्धी मुकाबला नहीं खेला था।

विज्ञापन


कैसिलास ने ट्विटर पर लिखा, 'महत्वपूर्ण बात यह है कि आप किस रास्ते पर जाते हैं और कौन आपके साथ है, इस पर नहीं कि आप किस गंतव्य पर पहुंचते है। कड़ी मेहनत के साथ, आप हमेशा वहां पहुंच सकते है जहां आप चाहते हैं। मैं बिना किसी संदेह के कह सकता हूं कि मैं जिस मार्ग और गंतव्य का सपना देखता था वहां पहुंच सका हूं।'

पोर्टो के साथ उनका अनुबंध पिछले सप्ताह समाप्त हुआ जब टीम ने बेनफिका को हराकर पुर्तगाली कप जीता। वह इस मैच में नहीं खेले थे, लेकिन उन्होंने अपने साथियों के साथ जश्न मनाया और ट्रॉफी भी उठाई। कैसिलास ने स्पेन को एक विश्व कप खिताब दिलाने और दो बार यूरोपीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वह महज नौ साल की उम्र में रीयाल मैड्रिड क्लब से जुड़े थे, उन्होंने क्लब के लिए 16 सत्र में 725 मैच खेले और 19 खिताब जीते। स्पेन के लिए उन्होंने 167 मैच खेले और अंडर-20 विश्व कप का खिताब जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें