फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपियन फुटबॉलर जुल्फिकर का निधन

Sun, 13 Jan 2019 09:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के पूर्व फुटबॉलर मोहम्मद जुल्फिकरूद्दीन का यहां रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

विज्ञापन


मेलबर्न में 1956 ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे जुल्फिकरूद्दीन के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। 

मेलबर्न में भारतीय टीम कांस्य पदक के मैच में बुल्गारिया से 0-3 से हारकर चौथे स्थान पर रही थी। देश के फुटबाल इतिहास में इस नतीजे को बेहतरीन लम्हों में एक माना जाता है। 

तेलंगाना फुटबाल संघ की विज्ञप्ति के अनुसार जुल्फिकरूद्दीन 1958 तोक्यो एशियाई खेलों में और मलेशिया में मर्डेका कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह संतोष ट्राफी में 1955 से 1967 तक आंध्र प्रदेश के कप्तान थे। उन्होंने 1954 से 1967 तक आंध्र प्रदेश पुलिस टीम की अगुवाई की थी और आईएफए शील्ड, डूरंड कप और रोवर्स कप टूर्नामेंट जीते।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें