फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhaichung Bhutia: भूटिया ने खेल आयोजनों में राजनीतिक औपचारिकताओं पर नाराजगी जताई, बोले- उम्मीद है चलन बदलेगा

Sun, 21 Dec 2025 09:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने खेल आयोजनों में राजनीतिक औपचारिकताओं को प्राथमिकता देने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
बाइचुंग भूटिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अर्जेंटीना के स्टार बल्लेबाज लियोनेल मेसी के सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान हुई अव्यवस्था को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि खेल आयोजनों को राजनीतिक और नौकरशाही औपचारिकताओं से ज्यादा प्राथमिकता दी जानी चाहिए। भूटिया ने कहा कि प्रशंसक राजनीतिक भाषणों या औपचारिक देरी के लिए नहीं बल्कि खेल और खिलाड़ियों को देखने आते हैं।
विज्ञापन


आयोजनों में देरी पर भूटिया ने जताई नाराजगी
भूटिया ने कहा, मेरा मानना है कि जब कोई खेल आयोजन होता है तो खेल को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। भारत में कई बार हम देखते हैं कि खेल आयोजनों में राजनीतिक भाषणों, मुख्य अतिथि से हाथ मिलाने जैसी औपचारिकताओं के कारण देरी होती है। इसकी जरूरत नहीं है। प्रशंसक और खिलाड़ी खेल देखने आते हैं इसलिए वीआईपी का इंतजार करने के बजाय खेल शुरू होना चाहिए।

अर्जेंटीना के सुपरस्टार मेसी के हालिया जीओएटी भारत दौरे के बारे में भूटिया ने कहा, यह देखकर अच्छा लगा कि सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि अलग-अलग शहरों में भी प्रशंसक केवल खेल आयोजन देखना चाहते थे। वे सिर्फ मेसी को देखना चाहते थे और कुछ नहीं। मुझे उम्मीद है कि हम कोलकाता में हुई अव्यवस्था से सबक लेंगे और यह चलन बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें