फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: डिएगो माराडोना के छोटे भाई ह्यूगो का निधन, इन क्लबों के लिए खेला था फुटबॉल

Wed, 29 Dec 2021 01:52 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डिएगो माराडोना के छोटे भाई ह्यूगो माराडोना का निधन हो गयाा। वह अर्जेंटीना की अंडर-16 टीम के लिए खेले थे। इसके अलावा उन्होंने कई क्बलों के लिए फुटबॉल खेला। 
विज्ञापन
ह्यूगो माराडोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी और डिएगो माराडोना के छोटे भाई ह्यूगो माराडोना का मंगलवार को 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इसकी जानकारी इटालियन क्लब एस्कोली ने दी। क्लब के मुताबिक, ह्यूगो की मृत्यु  नेपल्स के पास मोंटे डि प्रोसिडा में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से हुई। 

विज्ञापन


अर्जेटीना की अंडर-16 टीम के रहे सदस्य

ह्यूगो माराडोना 1985 में अर्जेंटीना अंडर-16 टीम के लिए खेले और 1987 में डिएगो के आग्रह पर नेपोली द्वारा खरीदा गया जिसके बाद वह एस्कोली क्लब से जुड़ गए। इन क्लबों के अलावा उन्होंने रेयो वैलेकैनो, रैपिड वियना और दुनिया भर के कई अन्य क्लबों के लिए भी फुटबॉल खेला। वह नेपल्स में रहते थे। 

दो सप्ताह पहले हुई थी ब्रेन सर्जरी

ह्यूगो माराडोना की मृत्यु बड़े भाई डिएगो माराडोना की मौत के 13 महीने बाद हुई। बीते साल उनके भाई डिएगो का हृदयघात के चलते 60 साल की उम्र में निधन हो गया था। ह्यूगो ने दो सप्ताह पहले ब्रेन सर्जरी कराई थी। नापोली क्लब के मुताबिक, ह्यूगो के दुखद निधन पर क्लब के अध्यक्ष ऑरेलियो डी लॉरेंटिस, उपाध्यक्ष एडोआर्डो डी लॉरेंटिस, अधिकारियों, कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ियों और पूरे एसएससी नापोली परिवार की तरफ से गहरा दुख व्यक्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें