फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबालर नसीम पर आजीवन प्रतिबंध

Mon, 01 Apr 2013 08:45 PM IST
वाराणसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में वाराणसी में संपन्न 67वीं सीनियर राष्ट्रीय संतोष ट्रॉफी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश फुटबाल टीम के कप्तान रहे नसीम अख्तर को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह फैसला उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


प्रतिबंध के बाद नसीम अख्तर ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन से संबंधित सभी इकाई, विभाग और यूपी. फुटबाल संघ या उससे संबंधित इकाइयों, विभागों द्वारा आयोजित फुटबाल गतिविधियों में भाग नहीं ले सकेंगे।

गत एक से 16 फरवरी तक हुई चैंपियनशिप के दौरान किट समेत कुछ मुद्दों पर नसीम और फुटबाल संघ के बीच टकराव को बैठक के दौरान सदस्यों ने अनुशासनहीनता मानते हुए आजीवन प्रतिबंधित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें