फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Football News: अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम पर क्यों भड़के केरल के खेल मंत्री? कहा- मेसी के देश ने हमें धोखा दिया

Thu, 02 Apr 2026 02:06 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम (केरल)

सार

अब्दुरहीमान ने कहा, 'उन्होंने उन देशों से पैसे तो लिए लेकिन वहां खेलने नहीं गए। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के खिलाफ मामला दर्ज करना होगा और उन्हें हमें मुआवजा देना होगा।'
विज्ञापन
अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के राष्ट्रीय टीमों के प्रशासक डैनियल कैब्रेरा कोच्चि में केरल के खेल मंत् - फोटो : ANI/IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने गुरुवार को कहा कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने पैसे लेने के बावजूद यहां मैच खेलने के लिए नहीं आकर राज्य को धोखा दिया। अब्दुरहीमान ने कहा कि वह वास्तव में चाहते थे कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और लियोनल मेसी केरल आएं और राज्य में एक मैच खेलें।
विज्ञापन


उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, 'इसके लिए मैंने कई बार बातचीत की थी। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम को देने के लिए 250 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाने के लिए प्रायोजक ढूंढना आसान काम नहीं था।' अब्दुरहीमान ने कहा, 'लेकिन पैसे मिलने के बावजूद अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने हमें धोखा दिया। हमें उनसे ऐसे विश्वासघात की उम्मीद नहीं थी। वादा करने के बावजूद उसकी टीम यहां नहीं आई।'

केरल के खेल मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने इस संबंध में पूछताछ की तो पता चला कि अर्जेंटीना ने पांच अन्य देशों के साथ भी ऐसा ही किया था। अब्दुरहीमान ने कहा, 'उन्होंने उन देशों से पैसे तो लिए लेकिन वहां खेलने नहीं गए। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के खिलाफ मामला दर्ज करना होगा और उन्हें हमें मुआवजा देना होगा।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम का बेसब्री से इंतजार कर रहा था लेकिन उनके व्यवहार से उन्हें काफी दुख हुआ। अब्दुरहीमान ने कहा, 'इससे केरल के फुटबाल प्रेमियों को निराशा हुई है। मैं कितना निराश हूं इसको मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।' पिछले साल नवंबर में मंत्री ने कहा था कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम और स्टार स्ट्राइकर मेसी मार्च 2026 में केरल का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें