इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल के महान फुटबॉलर 50 वर्षीय कैंपबेल ने कहा, जो भी फुटबॉल से प्यार करता है, उसे दौड़ने से भी प्यार करना चाहिए, क्योंकि यही आपको सर्वश्रेष्ठ बनाता है।
इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान प्रसिद्ध फुटबॉलर सोल कैंपबेल का बुधवार देर शाम कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कैंपबेल ने कहा, यहां आना उनके लिए खुशी की बात है। इंग्लैंंड का होने के नाते वह भारत को क्रिकेट के जरिये जानते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी सुना है कि कोलकाता अपने खेल प्रेमी लोगों के लिए भी प्रसिद्ध है। कैंपबेल इस बार के टाटा स्टील वर्ल्ड 25के रेस के अंतरराष्ट्रीय इवेंट राजदूत हैं।
विज्ञापन
इंग्लैंड के लिए सेंटर बैक के रूप में 73 मैच खेलने वाले कैंपबेल ने कहा, "खिलाड़ी होने के नाते खेल प्रेमियों के शहर में आकर खुशी महसूस हो रही है। साथ ही टाटा स्टील वर्ल्ड 25के कोलकाता का हिस्सा बनकर मुझे खुशी हो रही है। यह एक रेस है, जिसने समुदायों को एकजुट किया। साथ ही स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की दिशा में काम कर रही है।'
दौड़ से जरूर करें प्यार
इंग्लिश प्रीमियर लीग में आर्सेनल के महान फुटबॉलर 50 वर्षीय कैंपबेल ने कहा, जो भी फुटबॉल से प्यार करता है, उसे दौड़ने से भी प्यार करना चाहिए, क्योंकि यही आपको सर्वश्रेष्ठ बनाता है। मैं पश्चिम बंगाल और भारत के सभी फुटबॉल और खेल प्रेमियों से अपील करता हूं कि वे 15 दिसंबर को टाटा स्टील वर्ल्ड 25के रेस कोलकाता के स्टार्टलाइन पर उनके साथ जुड़ें।