फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जुलाई से पहली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग, शुरुआती दौरे में ऑस्ट्रिया और इटली की भिड़ंत

Mon, 29 Jun 2020 05:17 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट में कुल 10 मैचों का आयोजन होगा जिसका सीधा प्रसारण 'इंडियन शूटिंग' के फेसबुक पेज पर होगा..
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की पहली ऑनलाइन निशानेबाजी लीग चार जुलाई से शुरू होगी जिसमें ऑस्ट्रियाई रॉक्स और इटेलियन स्टाइल के बीच शुरूआती मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम दूसरे दिन अपने अभियान को इटैलियन स्टाइल के खिलाफ शुरू करेगी।

विज्ञापन


फ्रेंच फ्रॉग्स का 10 जुलाई को इजरायल माबारोट से सामना होगा जबकि ऑस्ट्रेलियन रॉक्स का मुकाबला 11 जुलाई को इंडियन टाइगर्स से होगा। स्पेनिश चानोस की टीम 12 जुलाई को फ्रेंस फ्रॉग्स से भिंडेगी।

टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 18 और 19 जुलाई को जबकि फाइनल 26 जुलाई को खेला जाएगा। तीसरे स्थान का मैच 25 जुलाई को होगा। हर टीम में तीन राइफल निशानेबाज और एक कोच होंगे जो ‘जूम’ ऑनलाइन मंच के जरिए प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में विशेष रूप से तैयार प्रारूप 'रेस टू टेन' का इस्तेमाल होगा। लीग को शुरु करने वाले पूर्व निशानेबाज शिमोन शरीफ ने कहा, 'निशानेबाज निशाना साधेंगे जिस पर उन्हें अंक दिया जाएगा, जो भी टीम पहले 10 अंक तक पहुंचेगी वह विजेता बनेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें