फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग: लिवरपूल ने चैंपियन के रूप में घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज की

Mon, 06 Jul 2020 01:15 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arsenal
विज्ञापन

इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम पर पक्का करने के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान एनफील्ड में खेल रहे लिवरपूल ने रविवार को यहां एस्टन विला पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। लिवरपूल 1990 के बाद पहली बार चैंपियन बना है, लेकिन खिताब सुनिश्चित करने के बाद यह उसका अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच था।

विज्ञापन


इस जीत से उसने लीग में कुछ रिकॉर्डों को अपने नाम करने की तरफ भी कदम बढ़ाए। सैडियो माने और कुर्टिस जोन्स के दूसरे हाफ में किए गए गोल से लिवरपूल ने एनफील्ड में लगातार 17वीं जीत दर्ज की। उसे अब प्रीमियर लीग में घरेलू मैदान पर शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिए बर्नले और चेल्सी के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी।

लिवरपूल के अब पांच मैच बचे हुए हैं और इनमें से चार में जीत पर वह मैनचेस्टर सिटी के 2017-18 में एक सत्र में 100 अंक हासिल करने के रिकॉर्ड को भी पार कर देगा। लिवरपूल के अभी 33 मैचों 89 अंक हैं। प्रीमियर लीग के अन्य मैचों में वेस्ट हैम ने न्यूकास्टल से 2-2 से ड्रा खेला जबकि बर्नले और शेफील्ड यूनाईटेड का मैच भी 1-1 से बराबरी पर छूटा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें