फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर: आखिरी मिनट में आदिल खान का गोल, भारत-बांग्लादेश मैच 1-1 की बराबरी पर खत्म

Wed, 16 Oct 2019 07:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय फुटबॉल - फोटो : Social media
विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप के क्वालीफ़ायर मुकाबले में भारतीय फुटबॉल टीम ने बांग्लादेश के साथ 1-1 की बराबरी पर मैच खत्म किया। एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद भारतीय टीम ने ग्रुप ई के दूसरे दौर में मंगलवार को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी वक्त में मैच बराबरी पर रोका।

विज्ञापन


नौ साल बाद कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम में खेला गया सीनियर पुरुष टीम का अहम मुकाबला दर्शकों से भरा हुआ था। हालांकि सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम पर बांग्लादेश की टीम पूरे मैच में हावी रही और आखिरी वक्त तक 1-0 के साथ बढ़त बनाए रखा। लेकिन मैच के 89वें मिनट में आदिल खान के हेडर की मदद से भारतीय टीम अपना एकलौता गोल करने में सफल रही और मैच ड्रा करवा गई।
विज्ञापन


दो मैच ड्रा के बाद भारतीय  टीम दो अंकों के साथ ग्रुप में चौथे स्थान पर बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें