फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup Qualifier: फैंस के लिए खुशखबरी, विश्व कप क्वालिफायर में अर्जेंटीना की कमान मेसी संभालेंगे

Mon, 03 Mar 2025 01:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स

सार

अर्जेंटीना 12 मैचों में 25 अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि उरूग्वे के 20 अंक हैं। पहला मैच मोंटेवीडियो में 21 मार्च को खेला जाएगा।
विज्ञापन
लियोनल मेसी - फोटो : Instagram @LeoMessi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी ने उरूग्वे और ब्राजील के खिलाफ दक्षिण अमेरिका विश्व कप फुटबॉल क्वालीफाइंग मैचों के लिसे लियोनेल मेसी की अगुआई में 33 खिलाड़ियों की प्रारंभिक टीम चुनी है।
विज्ञापन


टीम में अंडर 21 स्ट्राइकर क्लाउडियो इचेवेरी को भी शामिल किया गया है जो हाल ही में मैनचेस्टर सिटी से जुड़े हैं। इनके अलवा निकोलस पाज, बेंजामिन डोमिनगेज और सैंटियागो कास्ट्रो भी टीम में हैं जो 21 वर्ष से कम उम्र के हैं।

अर्जेंटीना 12 मैचों में 25 अंक लेकर शीर्ष पर है, जबकि उरूग्वे के 20 अंक हैं। पहला मैच मोंटेवीडियो में 21 मार्च को खेला जायेगा । इसके चार दिन बाद विश्व कप विजेता अर्जेंटीना टीम ब्यूनस आयर्स में ब्राजील से खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें