फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2022: विश्वकप की मेजबानी पर खर्च किए 30 हजार करोड़ डॉलर, पिछले 21 विश्वकप की कुल लागत से भी अधिक

Tue, 22 Nov 2022 05:25 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली/ दोहा।

सार

हर बार की तरह इस बार टीमों को अलग-अलग शहरों में मैच खेलने के लिए नहीं जाना होगा। विश्वकप के सभी मैच दोहा की 31 मील की जमीन पर ही होंगे। इसके लिए दोहा के रेगिस्तान में ग्रीन फील्ड तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2022। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुटबॉल की दीवानगी तो पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोलती है। हालांकि, इस पर वैभव का तड़का तब लगा जब 12 साल की कड़ी मेहनत के बाद इस बार मध्य पूर्व के कतर को इसकी मेजबानी मिली। रेगिस्तान क्षेत्र में पहले फीफा विश्वकप में खाड़ी देशों के धन कुबेरों ने अपने खजाने खोल दिए और विश्व के सबसे बड़े खेल आयोजन पर खर्च कर डाले 30 हजार करोड़ (300 अरब) अमेरिकी डॉलर। एक अनुमान के मुताबिक, यह अब तक हुए कुल 21 फीफा विश्वकप आयोजनों पर खर्च हुई कुल राशि से भी अधिक है।

विज्ञापन

 
इससे पहले 2014 में ब्राजील ने सबसे अधिक 1500 करोड़ (15 अरब) डॉलर खर्च किए थे। यही नहीं यह राशि एशिया के शीर्ष दो अमीरों मुकेश अंबानी (9250 करोड़ डॉलर) और गौतम अदाणी (14070 करोड़ डॉलर) की कुल संपत्ति 23,320 करोड़ डॉलर से 6,680 करोड़ डॉलर अधिक है।

रेगिस्तान में बनाया ग्रीन फील्ड
हर बार की तरह इस बार टीमों को अलग-अलग शहरों में मैच खेलने के लिए नहीं जाना होगा। विश्वकप के सभी मैच दोहा की 31 मील की जमीन पर ही होंगे। इसके लिए दोहा के रेगिस्तान में ग्रीन फील्ड तैयार किया गया है। 

  • बड़ी संख्या में खिलाड़ियों व दर्शकों को ठहराने के लिए आधुनिकतम होटल तैयार किए हैं।
  • कतर की कुल आबादी 29.96 लाख से तीन गुना अधिक दर्शक एक महीने तक शहर में रहेंगे।

विज्ञापन

इंग्लैंड ने पहले मुकाबले में ईरान व नीदरलैंड ने सेनेगल को हराया 
इंग्लैंड ने ग्रुप बी के अपने पहले मुकाबले में ईरान को 6-2 के बड़े अंतर से पराजित किया। इंग्लैंड की ओर से जूड बेलिंघम (35वां मिनट), बुकायो साका (43 व 62वां मिनट), रहीम स्टर्लिंग (45+1), मार्कोस रशफोर्ड (71) और जे ग्रेलिश (89 वां मिनट) ने गोल किए। ईरान की ओर से दोनों गोल मेहदी तारेमी (65 वां मिनट और 90+13) ने किए। इसके अलावा ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड ने कोडी गाकपो (84) और डेवी क्लासेन (90+9) की मदद से सेनेगल को 2-0 से हराकर जीत से अपने अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


आज के मैच
अर्जेंटीना बनाम सउदी अरब : दोपहर 3.30 बजे 
डेनमार्क बनाम ट्यूनीशिया : शाम 6.30 बजे
मेक्सिको बनाम पोलैंड : रात 9.30 बजे
फ्रांस बनाम ऑस्ट्रेलिया : रात 12.30 बजे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें