फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: क्या अर्जेंटीना फिर रचेगी इतिहास? सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद मेसी ने बताई टीम की सबसे बड़ी ताकत

Sun, 12 Jul 2026 06:59 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कैनसस सिटी

सार

स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश करने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने टीम के जुझारूपन की तारीफ की और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
मेसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 3-1 से जीत दर्ज करते हुए अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपनी टीम के जज्बे और लड़ने की क्षमता को सराहा है। गत चैंपियन अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड के विरुद्ध जीत के साथ लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। अर्जेंटीना अब गुरुवार को अटलांटा स्टेडियम में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना करेगी।

विज्ञापन


मैच का रोमांच और गोल
फीफा विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले मेसी इस क्वार्टर फाइनल मैच में कोई गोल तो नहीं कर सके, लेकिन वे आखिरी सीटी बजने तक मैदान पर डटे रहे और टीम का हौसला बढ़ाते रहे। मुकाबले के 10वें मिनट में एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मगर डैन न्डोये ने 67वें मिनट में गोल के साथ स्विट्जरलैंड को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में जूलियन अल्वारेज (112वें मिनट) और लौटारो मार्टिनेज (120+1वें मिनट) के गोल की मदद से अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड टीम को 3-1 से हराया।

मुकाबले के बाद मेसी ने कहा कि मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। यह बहुत मुश्किल से मिली जीत है। हमें पता था कि यह बहुत कड़ा मुकाबला होगा। आगे आने वाले मुकाबलों से पहले एक हफ्ता आराम से बिताने के लिए हमारे लिए यह कदम उठाना जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जेंटीना का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप में लगातार 15वें मैच में गोल करने का रिकॉर्ड भी कायम रखा। इस सूची में उससे आगे उरुग्वे (1930-1962 के बीच 16 मैच), हंगरी (1934-1962 के बीच 17 मैच), जर्मनी (1986-1998 के बीच 18 मैच), जर्मनी (1934-1958 के बीच 18 मैच) और ब्राजील (1930-1958 के बीच 18 मैच) की टीमें हैं।

जीत के बाद मेसी ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाते हुए मैच की कई तस्वीरें साझा कीं और टीम की मानसिक मजबूती की तारीफ की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि एक बार फिर हमें संघर्ष करना पड़ा, लेकिन यह टीम कभी उम्मीद नहीं छोड़ती। हम एक बार फिर दुनिया की चार सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल हैं। चलो आगे बढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें