फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: कोस्टारिका के खिलाफ जर्मनी को जीत की जरूरत, क्रोएशिया के सामने बेल्जियम की चुनौती

Wed, 30 Nov 2022 09:48 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान को हराने के बाद कोस्टारिका के हौसले भी बुलंद है और वह कमजोर नजर आ रही जर्मनी के खिलाफ कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी और वह इस मुकाबले को ड्रॉ कर के भी अगले चरण में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
जर्मनी vs कोस्टा रिका; बेल्जियम बनाम क्रोएशिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम गुरुवार को फीफा विश्वकप के ग्रुप-ई मैच में कोस्टा रिका के खिलाफ यहां मैदान में उतरेगी। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा उसे ग्रुप के दूसरे मैच में जापान के खिलाफ स्पेन की जीत की दुआ करनी होगी।
विज्ञापन


जापान को हराने के बाद कोस्टारिका के हौसले भी बुलंद है और वह कमजोर नजर आ रही जर्मनी के खिलाफ कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी और वह इस मुकाबले को ड्रॉ कर के भी अगले चरण में पहुंच सकती है।

स्पेन दो मैचों के बाद ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद जापान और कोस्टारिका दोनों तीन अंकों के साथ हैं जबकि जर्मनी के पास सिर्फ एक अंक है। ऐसी परिस्थितियों में ग्रुप की चारों टीमों के पास अगले चरण के लिए क्वालिफाई करने का मौका है।
विज्ञापन


जर्मनी के मिडफील्डर थॉमस मूलर ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो अभी तक हमने ऐसा कुछ नहीं किया, जिसका जश्न मनाया जाये। जब फुटबॉल जगत जर्मनी बनाम कोस्टा रिका मैच देखता है, तो मुझे लगता है कि बाहर से हम मैच जीतने के दावेदार है। यह स्पष्ट है कि हमें हर हाल में जीतना है। इसी से हम अपना सम्मान हासिल कर सकते है।

क्रोएशिया के सामने बेल्जियम की चुनौती
सितारों से सजी गत उप विजेता क्रोएशिया की टीम के सामने गुरुवार को फीफा विश्वकप के ग्रुप-एफ के मैच में बेल्जियम की चुनौती रहेगी। इस मैच में स्टार खिलाड़ी आमने-सामने होंगे और दोनों ही टीमें अगले दौर में पहुंचने के लिए जोर लगाएंगी।

क्रोएशिया की टीम जीत या ड्रॉ के साथ अंतिम-16 में जगह बना सकती है जबकि बेल्जियम को नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। क्रोएशिया और मोरक्को ग्रुप-एफ में चार-चार अंक के साथ पहले दो स्थान पर है। बेल्जियम के तीन अंक हैं जबकि कनाडा की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है जिसने अभी खाता भी नहीं खोला है।

अगर कनाडा मोरक्को हरा देता है तो संभावना है कि क्रोएशिया और बेल्जियम दोनों नॉकआउट में पहुंच जाएं। क्रोएशिया के पास ल्यूका मोदरिच, मार्सेलो ब्रोजोविच और माटियो कोवासिच हैं जबकि बेल्जियम की टीम अनुभवी स्ट्राइकरों एडेन हैजार्ड, केविन दि बुइन और रोमेलू लुकाकू पर निर्भर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें