मेसी के सामने मौजूदा चैंपियन और मजबूत टीम फ्रांस है जिसे हराना उनके लिए आसान नहीं रहेगा। फ्रांस लगातार दूसरा विश्व कप जीतने के लिए हर संभव प्रयास करेगा तो अर्जेंटीना की टीम भी कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। दोनों टीमें दो-दो बार यह ट्रॉफी जीत चुकी हैं।
अर्जेंटीना ने 1978 और 1986, जबकि फ्रांस ने 1998 और 2018 में यह खिताब जीता था। अर्जेंटीना के पास 36 साल बाद पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी हासिल करने का मौका है। वहीं, फ्रांस लगातार दूसरी बार खिताब जीतने से एक कदम दूर है।