फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup: 2026 फुटबॉल वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे ब्राजील के स्टार नेमार? स्वास्थ्य पर आया बड़ा अपडेट

Tue, 23 Dec 2025 02:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो

सार

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार की फिटनेस को लेकर 2026 फीफा वर्ल्ड कप से पहले बड़ी चर्चा है। चोट से उबरने की प्रक्रिया में नेमार की प्रगति को लेकर सकारात्मक संकेत मिले हैं, लेकिन उनका वर्ल्ड कप खेलना पूरी तरह मेडिकल फिटनेस पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
नेमार - फोटो : FIFA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार स्ट्राइकर नेमार के बाएं घुटने की सर्जरी हुई है लेकिन उन्हें अगले साल अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में होने वाले फुटबॉल विश्व कप में खेलने और ब्राजील की तरफ से फाइनल में गोल करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नेमार के क्लब सैंटोस ने बताया कि इस 33 वर्षीय खिलाड़ी के बाएं घुटने की मामूली सर्जरी हुई है। इस चोट के कारण वह इस साल लंबे समय तक बाहर रहे। उनकी आर्थ्रोस्कोपी सर्जरी रोड्रिगो लास्मार ने की, जो ब्राजील टीम से भी जुड़े हुए हैं।

पिछले सप्ताहांत साओ पाउलो में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान नेमार ने कहा था उन्हें अब भी विश्व कप में खेलने और फाइनल में गोल करने की उम्मीद है। ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी ने अभी तक नेमार को टीम में शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन

नेमार ने कहा, 'हम इस बार कप को ब्राजील लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जुलाई में आप हमें इसकी याद दिला सकते हैं। एंसेलोटी इसमें हमारी मदद करना।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें