फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: ट्रंप अर्जेंटीना बनाम स्पेन विश्वकप फाइनल देखने पहुंचे, कनाडा-मेक्सिको के मेहमानों पर भी फुटबॉल फीवर

Mon, 20 Jul 2026 03:42 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी

सार

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का फाइनल खेला गया। खिताबी मैच देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी स्टेडियम पहुंचे। मैच का लुत्फ उठाने के लिए हॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्री भी पहुंचे।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप का फाइनल देखने पहुंचे ट्रंप - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप का खिताबी मुकाबले देखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यू जर्सी स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी मेलानिया और फीफा प्रमुख जियानी इन्फैंटिनो भी स्टेडियम में मौजूद रहे। व्हाइट हाउस ने फाइनल मैच देखने के लिए ट्रंप के आने की पुष्टि कर दी थी। स्टेडियम पहुंचने के बाद ट्रंप ने स्पेन की महारानी लेटिजिया से मुलाकात की। ट्रंप के अलावा कनाडा के पीएम कार्नी और मेक्सिको की राष्ट्रपति शिनबाम भी स्टेडियम में दिखीं।
विज्ञापन

स्पेन ने जीता दूसरा खिताब
स्पेन ने 16 साल बाद फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला जीत लिया। 106वें मिनट में फेरन टोरेस ने शानदार गोल दागकर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई और टीम को 1-0 से अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दिलाई। इससे पहले स्पेन 2010 में विजेता बनी थी। इससे पहले विश्व कप 2026 के फाइनल में पहले हाफ तक स्पेन और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर रहा। शुरुआती 26 मिनट में दोनों टीमों ने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन कोई भी टीम विपक्षी रक्षा पंक्ति को भेदने में सफल नहीं रही। अर्जेंटीना के सेंटर-बैक लिसांड्रो मार्टिनेज को रेफरी ने यलो कार्ड दिखाया। मार्टिनेज ने स्पेन के स्ट्राइकर मिकेल ओयारजाबल को उस समय पीछे से पकड़कर गिरा दिया, जब वह तेजी से गोल की ओर बढ़ रहे थे। वहीं, एंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड दिखाया गया जिससे अर्जेंटीना की टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने पर मजबूर हुई। अतिरिक्त समय में टोरेस ने गोल दागकर अर्जेंटीना को पीछे कर दिया और स्पेन ने अंतिम सीटी बजने तक यह बढ़त बरकरार रखी। 

समापन समारोह में सितारों ने बांधा समां
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम में आयोजित भव्य समापन समारोह ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीत लिया। कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित 48 टीमों वाले ऐतिहासिक विश्व कप का समापन संगीत, संस्कृति और मनोरंजन के शानदार संगम के साथ हुआ। समापन समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण अमेरिकी सुपरस्टार पोस्ट मेलोन रहे। उन्होंने अपने धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस से स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और फाइनल मुकाबले के लिए रोमांचक माहौल तैयार किया। इस भव्य कार्यक्रम में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं इटली की मशहूर गायिका एल. पाउसिनी, अमेरिकी सिंगर निकोल शेर्जिंगर, ब्रिटिश पॉप स्टार रॉबी विलियम्स और लोकप्रिय यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर आईशोस्पीड  ने भी शानदार प्रस्तुतियां देकर समापन समारोह को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

स्पेन का रॉयल परिवार भी मौजूद
अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खिताबी मुकाबला देखने के लिए स्पेन का रॉयल परिवार भी स्टेडियम पहुंचा। स्पेन के राजा फेलिप VI, रानी लेतिजिया और उनकी बेटियां, प्रिंसेस लियोनोर और प्रिंसेस सोफिया स्पेन टीम का विश्व कप फाइनल मैच देखने पहुंचे। इससे पहले जून में, राजा फेलिप स्पेन और उरुग्वे के बीच ग्रुप स्टेज का मैच देखने मेक्सिको भी गए थे, जहां स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराया था। वहीं, कई हॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री भी खिताबी मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे जिसमें हॉलीवुड अभिनेता मैटडेमन और एड्रियन ब्रोडी भी शामिल हैं। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज और 2010 में विश्व कप जीतने वाली स्पेन टीम के कई सदस्य भी दर्शक दीर्घा में टीम का हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें