फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup Trophy Price: विश्वकप ट्रॉफी हुई और कीमती, चार साल में दोगुना बढ़ा मूल्य; अब कितनी है वैल्यू?

Thu, 25 Jun 2026 07:57 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित खेल ट्रॉफियों में शामिल फीफा विश्व कप ट्रॉफी अब पहले से कहीं ज्यादा कीमती हो गई है। सोने की बढ़ती कीमतों के चलते इसकी अनुमानित कीमत बढ़कर 7.13 लाख डॉलर हो गई है, जबकि 2022 में इसकी कीमत करीब 2.77 लाख डॉलर थी।
विज्ञापन
फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : Fifa.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप ट्रॉफी की कीमत पिछले विश्व कप 2022 के बाद से काफी बढ़ गई है। सोने के दाम में आई तेजी के कारण ट्रॉफी में मौजूद सोने का मूल्य अब करीब 7.13 लाख डॉलर (लगभग छह करोड़ रुपये)  पहुंच गया है, जो चार साल पहले इसकी कीमत से दोगुने से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

18 कैरेट सोने से बनी है ट्रॉफी
फीफा विश्व कप ट्रॉफी 6.175 किलोग्राम 18 कैरेट सोने से तैयार की गई है, जिसमें लगभग 4.93 किलोग्राम शुद्ध सोना शामिल है। हाल के वर्षों में वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, व्यापारिक अनिश्चितता और धीमी आर्थिक वृद्धि के कारण सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिसका असर ट्रॉफी के मूल्य पर भी पड़ा है।

एलएसईजी मेटल्स रिसर्च के प्रमुख विश्लेषक देबजीत साहा ने कहा कि हाल के दिनों में सोने की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से कुछ नीचे आई हैं, लेकिन लंबी अवधि में इसकी कीमतों में हुई वृद्धि बेहद उल्लेखनीय रही है। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के लिए फीफा विश्व कप ट्रॉफी की कीमत अनमोल है, लेकिन इसके सोने की मौजूदा कीमत यह दिखाती है कि वर्षों में सोने का मूल्य कितना बढ़ चुका है।'

2022 में थी 2.77 लाख डॉलर की कीमत
कतर विश्व कप 2022 में जब अर्जेंटीना ने ट्रॉफी जीती थी, तब इसकी कीमत लगभग 2.77 लाख डॉलर थी। 1974 में जब मौजूदा डिजाइन की ट्रॉफी पहली बार पेश की गई थी, तब इसके सोने का मूल्य करीब 25 हजार डॉलर था। अब इसकी कीमत बढ़कर 7.13 लाख डॉलर (लगभग छह करोड़ रुपये) तक पहुंच गई है।

फीफा विश्व कप 2026 - फोटो : @FIFAcom
दुनिया की सबसे मूल्यवान खेल ट्रॉफी
फीफा विश्व कप ट्रॉफी दुनिया की एकमात्र प्रमुख खेल ट्रॉफी है जो सोने से बनी हुई है। इसी वजह से इसकी धातु आधारित कीमत अन्य सभी खेल ट्रॉफियों से कहीं अधिक है।

अन्य प्रमुख ट्रॉफियों की अनुमानित धातु कीमत

ट्रॉफी धातु अनुमानित कीमत
फीफा विश्व कप ट्रॉफी सोना 7.13 लाख डॉलर
यूईएफए चैंपियंस लीग ट्रॉफी  स्टर्लिंग सिल्वर 16,950 डॉलर
यूईएफए यूरोपा लीग ट्रॉफी  स्टर्लिंग सिल्वर 22,600 डॉलर
बॉर्ग-वॉर्नर ट्रॉफी (इंडियानापोलिस 500) स्टर्लिंग सिल्वर 1.56 लाख डॉलर
वुडलॉन पेस (प्रीकनेस स्टेक्स) सिल्वर 24,860 डॉलर
विंस लॉमबार्डी ट्रॉफी (सुपर बॉल) स्टर्लिंग सिल्वर 7,230 डॉलर
विज्ञापन

2026 विश्व कप में 48 टीमें
फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में हो रहा है। इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जबकि 2022 विश्व कप में 32 टीमों ने भाग लिया था। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें