फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup WAGS: बेहद खूबसूरत हैं इन फुटबॉल खिलाड़ियों की पत्नियां, मेसी से रोनाल्डो तक कौन किस पर फिदा?

Fri, 12 Jun 2026 03:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फीफा विश्व कप के शुरुआत के साथ ही दुनिया में फुटबॉल का खुमार बढ़ रहा है। मेसी से लेकर रोनाल्डो तक को देखने के लिए प्रशंसकों में काफी उत्साह है। 48 टीमें इस खिताब के लिए जोर लगा रही हैं। ये फुटबॉल खिलाड़ी तो प्रसिद्ध हैं ही, लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी खूबसूरती के मामले में सभी को मात देती हैं।
विज्ञापन
मेसी और रोनाल्डो - फोटो : Instagram Messi and Ronaldo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। पहली बार 48 टीमों के बीच हो रहा फुटबॉल का महाकुंभ इस बार तीन देशों अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में खेला जा रहा है। पहले मैच में मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाई तो वहीं दूसरे मैच में दक्षिण कोरिया ने चेकिया को हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इस बार में लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लेकर कई स्टार फुटबॉलर फीफा विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं। आइए हम उन खिलाड़ियों की पत्नी और गर्लफ्रेंड के बारे में बता रहे हैं जो खूबसूरती के मामले में सभी को मात देती हैं...
विज्ञापन

मेसी और एंटोनेला रोकुजो - फोटो : ANI/Reuters
एंटोनेला रोकुजो
अर्जेंटीना के लियोनल मेसी ने एंटोनेला रोकुजो से शादी की है। उनकी शादी 2017 में हुई थी। इस शादी में अर्जेंटीना के इस फुटबॉल स्टार के साथी खिलाड़ी शामिल हुए थे, साथ ही शकीरा और उनके तत्कालीन पार्टनर जेरार्ड पिक भी मौजूद थे। मेसी और रोकुजो के तीन बच्चे हैं। रोकुजो कई बार मैदान पर मेसी का समर्थन करने आ चुकी हैं। 

रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिग्ज - फोटो : ANI/Reuters
जॉर्जिना रॉड्रिग्ज
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रॉड्रिग्ज से सगाई कर ली है जिनसे वे पहली बार 2016 में मैड्रिड में मिले थे। इस जोड़े ने अगस्त 2025 में अंगूठी की एक तस्वीर के साथ अपनी सगाई की खबर दी थी। इस जोड़ी की प्रेम कहानी आठ साल पहले हुई मुलाकात के बाद शुरू हुई। वे अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हैं और साथ ही अपने बच्चों के साथ अपनी पारिवारिक जिंदगी की झलकियाँ भी दिखाते हैं।

इसाबेल हॉगसेंग
एर्लिंग हालैंड इसाबेल हॉगसेंग जोहानसन के साथ रिलेशनशिप में हैं। वे नॉर्वे के एक ही शहर में साथ बड़े हुए हैं और बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। उन्होंने 2021 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 2024 में ये पहली बार माता-पिता बने थे। 
 

अगस्टिना गैंडोल्फो
लॉटेरा मार्टिनेज ने 2023 में अगस्टिना गैंडोल्फो से शादी की थी। अगस्टिना के इंस्टाग्राम पर 2018 की उनकी साथ वाली प्यार भरी पुरानी तस्वीरों से पता चलता है कि वे लगभग एक दशक से साथ हैं। दोनों फरवरी 2021 में माता-पिता बने थे। 
 

ऐशलिन कास्त्रो
जूड बेलिंगहम की गर्लफ्रेंड ऐशलिन कास्त्रो हैं। वे 2025 की शुरुआत से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार अटकलें लगाई जाती रहीं। जून 2025 की शुरुआत में स्पेन के आरसीडीई स्टेडियम में विश्व कप क्वालिफायर मैच के दौरान कास्त्रो को बेलिंगहम की मां डेनिस के साथ स्टैंड में देखा गया था।
 


क्लोए ओर्टोलानो
जियो रेना ने क्लो ऑर्टोलानो से शादी की है। उन्होंने जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क के टैरीटाउन में शादी की थी। शादी करने से पहले ये दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वे फुटबॉल के प्रति अपने लगाव के कारण एक-दूसरे के करीब आए।
 

शेयेन जेन
अल्फोंसो डेविस ने शियेन जेन से सगाई कर ली थी। हालांकि उनके रिश्ते की शुरुआत कब हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसी खबरें थी कि वे 2024 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इन्फ्लुएंसर ने जनवरी 2025 में उनकी सगाई की पुष्टि की। 
 
विज्ञापन

फर्नांडा सेरानो
सैंटियागो जिमेनेज ने फर्नांडा सेरानो से शादी की है। उन्होंने मई 2024 में समुद्र किनारे एक समारोह में शादी की थी। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान वीडियो गेम खेलते हुए ऑनलाइन हुई थी, फिर वे सोशल मीडिया पर जुड़े और एक-दूसरे को डेट करने लगे।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें