फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: 88वें मिनट में टूटा बेल्जियम का सपना, गोलकीपर लैमेंस की एक गलती कैसे पड़ी भारी? इंटरनेट पर भड़के फैंस

Sat, 11 Jul 2026 02:42 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स

सार

फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम जीत के बेहद करीब था, लेकिन एक गलती ने पूरा मैच बदल दिया। गोलकीपर सेन लैमेंस की चूक का फायदा उठाकर स्पेन ने 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन
सेन लैमेंस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेल्जियम के गोलकीपर सेन लैमेंस की एक बड़ी गलती टीम के लिए भारी पड़ गई। फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। थिबाउट कोर्टुआ के चोटिल होने के बाद 70वें मिनट में मैदान पर उतरे लैमेंस से पाउ कुबार्सी का लंबी दूरी का शॉट नहीं संभला। गेंद उनके हाथों से छूट गई और रिबाउंड पर मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल दाग दिया। प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेलने वाले लेमेन्स को इस बड़ी चूक के बाद सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के एक वर्ग से भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

स्पेन ने जीत कैसे दर्ज की?
मिकेल मेरिनो ने 88वें मिनट में रिबाउंड पर गोल कर स्पेन को 2-1 की जीत दिलाई। इसके साथ ही स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में स्पेन का मुकाबला मंगलवार को डलास क्षेत्र में टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार फ्रांस से होगा। स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा कि यह दो बड़ी टीमों के बीच मुकाबला होगा।



विज्ञापन

मेरिनो ने फिर निभाई मैच विनर की भूमिका
मिकेल मेरिनो 86वें मिनट में मैदान पर उतरे और अपने दूसरे ही स्पर्श पर गोल कर दिया। इससे पहले राउंड ऑफ-16 में भी उन्होंने अतिरिक्त समय की शुरुआत में बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी गोल कर स्पेन को पुर्तगाल के खिलाफ 1-0 की जीत दिलाई थी। बेल्जियम के खिलाफ उनका यह निर्णायक गोल स्पेन को 2010 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम साबित हुआ। मेरिनो ने कहा कि ऐसा दूसरी बार हुआ है और यह फिर उनके साथ हुआ। उन्होंने कहा कि यदि आप तैयार रहते हैं और प्रयास करते हैं तो ऐसा संभव हो सकता है। इस प्रदर्शन से वह बेहद खुश हैं।

कोर्टुआ क्यों हुए मैदान से बाहर?
मैनचेस्टर यूनाइटेड के गोलकीपर सेन लैमेंस को 71वें मिनट में मैदान पर उतरना पड़ा, क्योंकि अनुभवी गोलकीपर थिबाउट कोर्टुआ जांघ में चोट के कारण मैच जारी नहीं रख सके। कोर्टुआ ने मुकाबले में चार महत्वपूर्ण बचाव किए, लेकिन बदलाव से चार मिनट पहले वह मैदान पर गिर पड़े। हाइड्रेशन ब्रेक के दौरान उनका उपचार किया गया, हालांकि वह आंखों में आंसू लिए मैदान से बाहर चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें