फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ-32 में पहुंचने वाली टीमों की सूची, कब किसका किससे सामना? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Sun, 28 Jun 2026 09:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क

सार

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण के बाद अब तक 32 टीमों ने राउंड ऑफ 32 में जगह पक्की कर ली है। नॉकआउट चरण में ब्राजील-जापान, नीदरलैंड-मोरक्को, पुर्तगाल-क्रोएशिया और कोलंबिया-घाना जैसे रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। वहीं कई बड़ी टीमें ग्रुप चरण से ही बाहर हो चुकी हैं।
विज्ञापन
फीफा विश्वकप 2026 - फोटो : FIFA.COM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। लीग स्टेज में कई कड़े मुकाबले देखने को मिले और अब सफर राउंड ऑफ 32 तक पहुंच गया है। यहां से नॉकआउट राउंड की शुरुआत होगी। यानी अब हर मुकाबला 'करो या मरो' का होगा। हारने वाली टीम का सफर वहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीमें प्री-क्वार्टर खेलेंगी। ऐसे में फुटबॉल फैंस को अगले कुछ दिनों में कई बड़े उलटफेर और हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल यानी राउंड ऑफ 16 के बाद फिर क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और 19 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन

सबसे पहले समझिए नया फॉर्मेट
48 टीमों को 12 ग्रुप (ए से एल) में बांटा गया था। प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें थीं और हर टीम तीन मुकाबले खेली। ग्रुप चरण समाप्त होने के बाद कुल 32 टीमें अगले दौर में पहुंचीं। इन 32 टीमों का चयन इस तरह हुआ-
 

  • 12 ग्रुप विजेता
  • 12 ग्रुप उपविजेता
  • तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सर्वश्रेष्ठ टीमें


यानी तीसरे स्थान पर रहने वाली सभी 12 टीमें आगे नहीं गई हैं। इनमें से सिर्फ आठ टीमों को जगह मिली है, जबकि तीसरे स्थान वाली चार टीमों का सफर यहीं समाप्त हो गया। तीसरे स्थान पर रहते हुए राउंड ऑफ 32 में क्वालिफाई करने वाली टीमें हैं- बोस्निया-हर्जेगोविना, पराग्वे, इक्वाडोर, स्वीडन, सेनेगल, अल्जीरिया, डीआर कांगो और घाना।
 

ग्रुप स्टेज के बाद हर ग्रुप का हाल


ग्रुप A अंक तालिका

स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई मेक्सिको 3 3 0 0 6 0 +6 9
क्वालिफाई दक्षिण अफ्रीका 3 1 1 1 2 3 -1 4
बाहर दक्षिण कोरिया 3 1 0 2 2 3 -1 3
बाहर चेकिया 3 0 1 2 2 6 -4 1

ग्रुप B अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई स्विट्जरलैंड 3 2 1 0 7 3 +4 7
क्वालिफाई कनाडा 3 1 1 1 8 3 +5 4
क्वालिफाई बोस्निया और हर्जेगोविना 3 1 1 1 5 6 -1 4
बाहर कतर 3 0 1 2 2 10 -8 1

ग्रुप C अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई ब्राजील 3 2 1 0 7 1 +6 7
क्वालिफाई मोरक्को 3 2 1 0 6 3 +3 7
बाहर स्कॉटलैंड 3 1 0 2 1 4 -3 3
बाहर हैती 3 0 0 3 2 8 -6 0

ग्रुप D अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई अमेरिका 3 2 0 1 8 4 +4 6
क्वालिफाई ऑस्ट्रेलिया 3 1 1 1 2 2 0 4
क्वालिफाई पराग्वे 3 1 1 1 2 4 -2 4
बाहर तुर्किये 3 1 0 2 3 5 -2 3

ग्रुप E अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई जर्मनी 3 2 0 1 10 4 +6 6
क्वालिफाई आइवरी कोस्ट 3 2 0 1 4 2 +2 6
क्वालिफाई इक्वाडोर 3 1 1 1 2 2 0 4
बाहर कुरासाओ 3 0 1 2 1 9 -8 1

ग्रुप F अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई नीदरलैंड 3 2 1 0 10 4 +6 7
क्वालिफाई जापान 3 1 2 0 7 3 +4 5
क्वालिफाई स्वीडन 3 1 1 1 7 7 0 4
बाहर ट्यूनीशिया 3 0 0 3 2 12 -10 0

ग्रुप G अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई बेल्जियम 3 1 2 0 6 2 +4 5
क्वालिफाई मिस्र 3 1 2 0 5 3 +2 5
बाहर ईरान 3 0 3 0 3 3 0 3
बाहर न्यूज़ीलैंड 3 0 1 2 4 10 -6 1

ग्रुप H अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई स्पेन 3 2 1 0 5 0 +5 7
क्वालिफाई केप वर्डे 3 0 3 0 2 2 0 3
बाहर उरुग्वे 3 0 2 1 3 4 -1 2
बाहर सऊदी अरब 3 0 2 1 1 5 -4 2

ग्रुप I अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई फ्रांस 3 3 0 0 10 2 +8 9
क्वालिफाई नॉर्वे 3 2 0 1 8 7 +1 6
क्वालिफाई सेनेगल 3 1 0 2 8 6 +2 3
बाहर इराक 3 0 0 3 1 12 -11 0

ग्रुप J अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई अर्जेंटीना 3 3 0 0 8 1 +7 9
क्वालिफाई ऑस्ट्रिया 3 1 1 1 6 6 0 4
क्वालिफाई अल्जीरिया 3 1 1 1 5 7 -2 4
बाहर जॉर्डन 3 0 0 3 3 8 -5 0

ग्रुप K अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई कोलंबिया 3 2 1 0 4 1 +3 7
क्वालिफाई पुर्तगाल 3 1 2 0 6 1 +5 5
क्वालिफाई डीआर कांगो 3 1 1 1 4 3 +1 4
बाहर उज्बेकिस्तान 3 0 0 3 2 11 -9 0

ग्रुप L अंक तालिका
स्थिति टीम मैच जीत ड्रॉ हार गोल किए गोल खाए गोल अंतर अंक
क्वालिफाई इंग्लैंड 3 2 1 0 6 2 +4 7
क्वालिफाई क्रोएशिया 3 2 0 1 5 5 0 6
क्वालिफाई घाना 3 1 1 1 2 2 0 4
बाहर पनामा 3 0 0 3 0 4 -4 0

राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली 32 टीमें

  1. दक्षिण अफ्रीका
  2. कनाडा
  3. ब्राजील
  4. जापान
  5. जर्मनी
  6. पराग्वे
  7. नीदरलैंड
  8. मोरक्को
  9. आइवरी कोस्ट
  10. नॉर्वे
  11. फ्रांस
  12. स्वीडन
  13. मेक्सिको
  14. इक्वाडोर
  15. इंग्लैंड
  16. डीआर कांगो
  17. बेल्जियम
  18. सेनेगल
  19. अमेरिका
  20. बोस्निया और हर्जेगोविना
  21. पुर्तगाल
  22. क्रोएशिया
  23. ऑस्ट्रेलिया
  24. मिस्र
  25. अर्जेंटीना
  26. केप वर्डे
  27. कोलंबिया
  28. घाना
  29. स्पेन
  30. स्विट्जरलैंड
  31. अल्जीरिया
  32. ऑस्ट्रिया

राउंड ऑफ 32 का पूरा शेड्यूल

तारीख मुकाबला समय (भारतीय समय) जगह
29 जून दक्षिण अफ्रीका vs कनाडा 12:30 AM इंगलवुड
29 जून ब्राजील vs जापान 10:30 PM ह्यूस्टन
30 जून जर्मनी vs पराग्वे 2:00 AM फॉक्सबोरो
30 जून नीदरलैंड vs मोरक्को 6:30 AM मेक्सिको सिटी
30 जून आइवरी कोस्ट vs नॉर्वे 10:30 PM अर्लिंगटन
1 जुलाई फ्रांस vs स्वीडन 2:30 AM ईस्ट रदरफोर्ड
1 जुलाई मेक्सिको vs इक्वाडोर 6:30 AM मेक्सिको
1 जुलाई इंग्लैंड vs डीआर कांगो 9:30 PM अटलांटा
2 जुलाई बेल्जियम vs सेनेगल 1:30 AM सिएटल
2 जुलाई अमेरिका vs बोस्निया और हर्जेगोविना 5:30 AM सेंटा क्लारा
3 जुलाई स्पेन vs ऑस्ट्रिया 12:30 AM इंगलवुड
3 जुलाई पुर्तगाल vs क्रोएशिया 4:30 AM कनाडा
3 जुलाई स्विट्जरलैंड vs  अल्जीरिया 8:30 AM कनाडा
3 जुलाई ऑस्ट्रेलिया vs मिस्र 11:30 PM अर्लिंगटन
4 जुलाई अर्जेंटीना vs केप वर्डे 3:30 AM मियामी
4 जुलाई कोलंबिया vs घाना 7:00 AM कैनसस सिटी

कई मुकाबले होंगे हाई-वोल्टेज
राउंड ऑफ 32 में कई मुकाबले बेहद रोमांचक रहने वाले हैं। ब्राजील का सामना एशियाई चैंपियन जापान से होगा, जबकि यूरोपीय दिग्गज नीदरलैंड के सामने मजबूत मोरक्को की चुनौती होगी। सबसे चर्चित मुकाबलों में पुर्तगाल और क्रोएशिया की टक्कर शामिल है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम को लुका मोड्रिच की अनुभवी क्रोएशियाई टीम से भिड़ना होगा। वहीं ग्रुप विजेता कोलंबिया का सामना घाना से होगा, जबकि इंग्लैंड की भिड़ंत पहली बार नॉकआउट में पहुंची डीआर कांगो से होगी। अर्जेंटीना के सामने केप वर्डे की चुनौती होगी। हालांकि, कागजों पर अर्जेंटीना मजबूत दिखती है, लेकिन केप वर्डे ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया है।

कौन-कौन सी टीमों का सफर पहले दौर में ही हुआ समाप्त
जिन 16 टीमों का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया, उनमें शामिल हैं-
  • हैती
  • तुर्किये
  • ट्यूनीशिया
  • जॉर्डन
  • पनामा
  • कतर
  • चेकिया
  • कुरासाओ
  • न्यूजीलैंड
  • उरुग्वे
  • सऊदी अरब
  • इराक
  • उज्बेकिस्तान
  • दक्षिण कोरिया
  • स्कॉटलैंड
  • ईरान

नॉकआउट का पूरा कार्यक्रम
  • राउंड ऑफ-32: 28 जून से 3 जुलाई
  • राउंड ऑफ-16: 4 से 7 जुलाई
  • क्वार्टर फाइनल: 9 से 11 जुलाई
  • सेमीफाइनल: 14 और 15 जुलाई
  • तीसरे स्थान का मुकाबला: 18 जुलाई
  • फाइनल: 19 जुलाई

राउंड ऑफ 16 में किसका किससे हो सकता है सामना

तारीख मुकाबला मेजबान शहर / स्टेडियम
4 जुलाई जर्मनी / पराग्वे के विजेता vs फ्रांस / स्वीडन के विजेता फिलाडेल्फिया
4 जुलाई कनाडा / दक्षिण अफ्रीका के विजेता vs नीदरलैंड / मोरक्को के विजेता ह्यूस्टन
5 जुलाई ब्राजील / जापान के विजेता vs आइवरी कोस्ट / नॉर्वे के विजेता ईस्ट रदरफोर्ड
5 जुलाई मेक्सिको / इक्वाडोर के विजेता vs इंग्लैंड / डीआर कांगो के विजेता मेक्सिको सिटी
6 जुलाई पुर्तगाल / क्रोएशिया के विजेता vs स्पेन / ऑस्ट्रिया के विजेता अर्लिंग्टन
6 जुलाई अमेरिका / बोस्निया-हर्जेगोविना के विजेता vs बेल्जियम / सेनेगल के विजेता सिएटल
7 जुलाई अर्जेंटीना / केप वर्डे के विजेता vs ऑस्ट्रेलिया / मिस्र के विजेता अटलांटा
7 जुलाई स्विट्जरलैंड / अल्जीरिया के विजेता vs कोलंबिया / घाना के विजेता वैंकूवर

 

क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल और संभावित मुकाबले

तारीख संभावित मुकाबला मेजबान शहर
9 जुलाई जर्मनी / पराग्वे / फ्रांस / स्वीडन vs कनाडा / दक्षिण अफ्रीका / नीदरलैंड / मोरक्को फॉक्सबोरो
10 जुलाई पुर्तगाल / क्रोएशिया / स्पेन / ऑस्ट्रिया vs अमेरिका / बोस्निया और हर्जेगोविना / बेल्जियम / सेनेगल इंगलवुड
11 जुलाई ब्राजील / जापान / आइवरी कोस्ट / नॉर्वे vs मेक्सिको / इक्वाडोर / इंग्लैंड / डीआर कांगो मियामी
11 जुलाई अर्जेंटीना / केप वर्डे / ऑस्ट्रेलिया / मिस्र vs स्विट्जरलैंड / अल्जीरिया / कोलंबिया / घाना कैनसस सिटी
 

सेमीफाइनल का शेड्यूल

तारीख संभावित मुकाबला मेजबान शहर
14 जुलाई फॉक्सबोरो क्वार्टर फाइनल के विजेता vs इंगलवुड क्वार्टर फाइनल के विजेता अर्लिंग्टन
15 जुलाई मियामी क्वार्टर फाइनल के विजेता vs कैनसस सिटी क्वार्टर फाइनल के विजेता अटलांटा

फाइनल का शेड्यूल

तारीख मुकाबला मेजबान स्टेडियम / शहर
19 जुलाई फाइनल मेटलाइफ स्टेडियम, ईस्ट रदरफोर्ड (न्यू जर्सी)
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2026: सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश गोल असिस्ट
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 6 0
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 4 2
ओस्मान डेम्बेले फ्रांस 4 1
विनीशियस जूनियर ब्राजील 4 1
एरलिंग हालंद नॉर्वे 4 0


फीफा विश्वकप 2026 में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स
 

  • फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कई ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो गई है। विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा गोल होने का रिकॉर्ड फीफा वर्ल्ड कप 2026 में बन गया है।
  • यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड ग्रुप डी में अमेरिका और तुर्किये के बीच खेले गए मुकाबले में बना। अमेरिका के डिफेंडर ऑस्टिन ट्रस्टी ने मैच की शुरुआत में गोल कर टूर्नामेंट का 173वां गोल दागा।
  • इसके साथ ही 2022 में हुए कतर वर्ल्ड कप का रिकॉर्ड टूट गया, जहां पूरे टूर्नामेंट के 64 मैचों में कुल 172 गोल लगे। खास बात यह है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 172 गोलों का रिकॉर्ड 59वें मैच में ही टूट गया।
  • सबसे ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी का 1994 का रिकॉर्ड भी टूटा। 1994 विश्व कप में ग्रुप चरण के अंत तक करीब 35 लाख लोग स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि, फीफा वर्ल्ड कप 2026 ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब तक करीब 38 लाख से ज्यादा लोग स्टेडियम पहुंचकर विश्व कप के मुकाबलों का लुत्फ उठा चुके हैं। यह फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टूर्नामेंट के इस चरण तक का सबसे बड़ा दर्शक आंकड़ा है।
  • टूर्नामेंट के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड 17 जून को बना था। उस दिन खेले गए चार ग्रुप मुकाबलों को देखने के लिए 2,81,223 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे। यह किसी एक दिन में वर्ल्ड कप मैच देखने आने वाले दर्शकों का नया रिकॉर्ड रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 1994 वर्ल्ड कप में बना था, जब एक दिन में चार मैचों को देखने 2,77,070 लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें