फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA: किलियन एमबाप्पे ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्डन बूट; विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

Mon, 20 Jul 2026 04:18 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी

सार

फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब जीता। वहीं फ्रांस के किलियन एमबाप्पे ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल कर लगातार दूसरी बार गोल्डन बूट जीता। उन्होंने मेसी (8 गोल) को पछाड़ा और विश्व कप इतिहास में सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
मेसी और एमबाप्पे - फोटो : PTI/FIFA.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस के स्टार फॉरवर्ड किलियन एमबाप्पे ने फीफा विश्व कप 2026 में गोल्डन बूट का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। कतर में आयोजित हुए 2022 विश्व कप के बाद यह लगातार दूसरी बार है जब एमबाप्पे टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर रहे हैं। फ्रांस की टीम भले ही खिताब नहीं जीत सकी, लेकिन उसके कप्तान ने इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और गोल करने के मामले में सभी को पीछे छोड़ दिया। मालूम हो कि गोल्डन बूट अवॉर्ड टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को मिलता है।
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में दागे थे दो गोल
मियामी में इंग्लैंड और फ्रांस के बीच तीसरे स्थान के लिए एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। हालांकि, इस कांटे की टक्कर वाले मैच में फ्रांस को इंग्लैंड के हाथों 4-6 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन एमबाप्पे ने मैच में दो शानदार गोल दागकर इस टूर्नामेंट में अपने कुल गोलों की संख्या 10 पहुंचा दी थी। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही 27 वर्षीय एमबाप्पे अब फीफा विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले सर्वकालिक खिलाड़ी बन गए हैं। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने मैदान पर जबरदस्त फॉर्म दिखाया और फ्रांस को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, जहां उन्हें स्पेन के हाथों 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
 

फीफा विश्व कप इतिहास के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी देश कुल गोल विश्व कप में गोल मैच
किलियन एमबाप्पे फ्रांस 22 2018 – 4, 2022 – 8, 2026 – 10 22
लियोनल मेसी अर्जेंटीना 21 2006 – 1, 2010 – 0, 2014 – 4,
2018 – 1, 2022 – 7, 2026 – 8
34
मिरोस्लाव क्लोज जर्मनी 16 2002 – 5, 2006 – 5,
2010 – 4, 2014 – 2
24
रोनाल्डो ब्राजील 15 1994 – 0, 1998 – 4,
2002 – 8, 2006 – 3
19
हैरी केन इंग्लैंड 14 2018 – 6, 2022 – 2,
2026 – 6
18
गर्ड मुलर पश्चिम जर्मनी 14 1970 – 10, 1974 – 4 13
जस्ट फोंटेन फ्रांस 13 1958 – 13 6

टूर्नामेंट में एमबाप्पे का सफर
  • इससे पहले 2018 के रूस विश्व कप में फ्रांस को चैंपियन बनाने में एमबाप्पे ने चार गोल का योगदान दिया था और उसके चार साल बाद 2022 के फाइनल तक के सफर में उन्होंने आठ गोल दागे थे। 
  • मौजूदा विश्व कप में एमबाप्पे ने सेनेगल और इराक के खिलाफ ग्रुप चरण के मैच में दो-दो गोल किए। 
  • वहीं, स्वीडन के खिलाफ राउंड ऑफ 32 में दो गोल दागे। 
  • प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल में एक-एक गोल किया। 
  • स्पेन के खिलाफ सेमीफाइनल में एमबाप्पे एक भी गोल नहीं कर सके। 
  • वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ कांस्य पदक के मैच में एमबाप्पे ने दो गोल दागे और गोल्डन बूट की रेस में सभी से आगे हो गए। 

मेसी को पछाड़ा
इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट की रेस में एमबाप्पे और अर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों खिलाड़ी कई बार टॉप स्कोरर की रैंकिंग में एक-दूसरे से आगे-पीछे होते रहे। अंततः मेसी ने अपने अभियान का अंत आठ गोलों के साथ किया, जिसके चलते एमबाप्पे ने यह पुरस्कार अपने नाम कर लिया। मेसी स्पेन के खिलाफ फाइनल में एक भी गोल नहीं कर सके जिसका फायदा एमबाप्पे को हुआ। 

फीफा विश्व कप 2026 में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी  गोल  असिस्ट 
किलियन एमबाप्पे  10 4
लियोनल मेसी  8 4
जूड बेलिंगहम 7 1
अर्लिंग हालंद  7 0
उस्मान डेम्बेले 6 2
हैरी केन 6 1
मिकेल ओयारजाबाल 4 1
विनीसियस जूनियर 4 1
विज्ञापन

स्पेन ने अर्जेंटीना को हराया - फोटो : PTI
स्पेन बना विश्व विजेता
फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है। न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। निर्धारित 90 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, लेकिन अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम-106वें मिनट) में फेरान टोरेस ने निर्णायक गोल दागकर स्पेन को जीत दिला दी। इसके साथ ही स्पेन ने 2010 के बाद पहली बार और कुल दूसरी बार फीफा विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें