फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

England vs DR Congo: हैरी केन के डबल से इंग्लैंड का शानदार कमबैक, डीआर कॉन्गो पर जीत से अंतिम-16 में बनाई जगह

Wed, 01 Jul 2026 11:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अटलांटा

सार

इंग्लैंड ने एक गोल से पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी करते हुए डीआर कॉन्गो को 2-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के अंतिम-16 में जगह बना ली। कप्तान हैरी केन ने 75वें और 86वें मिनट में दो गोल दागकर टीम की जीत के हीरो बने।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने डीआर कॉन्गो को हराया - फोटो : Fifa.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान हैरी केन के दूसरे हाफ में किए गए दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट मुकाबले में डीआर कॉन्गो को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। मैच के शुरुआती सातवें मिनट में पिछड़ने के बावजूद इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और अंततः जीत अपने नाम की। अब उसकी भिड़ंत छह जुलाई को मेक्सिको सिटी स्टेडियम में सह-मेजबान मेक्सिको से होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

डीआर कॉन्गो ने चौंकाया
डीआर कॉन्गो ने मुकाबले की धमाकेदार शुरुआत की। सातवें मिनट में ब्रायन सिपेंगा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला गोल दागकर इंग्लैंड को शुरुआती झटका दिया। चांसेल मबेम्बा के हेडर के बाद बॉक्स के बाईं ओर पूरी तरह खाली खड़े सिपेंगा ने नीचा शॉट लगाकर गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को छकाते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में बराबरी नहीं कर सका इंग्लैंड
गोल खाने के बाद इंग्लैंड ने लगातार आक्रमण किए, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। जूड बेलिंघम के दो शानदार हेडर को डीआर कॉन्गो के गोलकीपर लियोनेल म्पासी ने बेहतरीन बचाव करते हुए गोल में नहीं जाने दिया। वहीं, मार्कस रैशफोर्ड के शॉट को आरोन वान-बिसाका ने गोललाइन से क्लियर कर दिया। पहले हाफ के आखिरी पलों में हैरी केन का वॉली शॉट भी म्पासी ने रोक दिया। दूसरी ओर, डीआर कॉन्गो के योआने विस्सा का प्रयास पोस्ट से टकरा गया और इंग्लैंड एक और गोल खाने से बच गया।

टुखेल के बदलाव ने पलट दी बाजी
दूसरे हाफ में इंग्लैंड के मुख्य कोच थॉमस टुखेल के बदलाव असरदार साबित हुए। सब्स्टीट्यूट एंथनी गॉर्डन ने 75वें मिनट में शानदार क्रॉस दिया, जिस पर हैरी केन ने हेडर के जरिए बराबरी का गोल दाग दिया। इस गोल के बाद इंग्लैंड ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली और लगातार दबाव बनाता रहा।

हैरी केन बने जीत के हीरो
86वें मिनट में हैरी केन ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने शानदार टर्न लेते हुए डिफेंडर को छकाया और नियर पोस्ट की ओर जोरदार शॉट लगाकर गेंद को जाल में पहुंचा दिया। इस गोल के साथ इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। अंतिम मिनटों में डीआर कॉन्गो ने वापसी की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड की रक्षा पंक्ति ने कोई मौका नहीं दिया और टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इंग्लैंड का अफ्रीकी टीमों के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड कायम
इस जीत के साथ इंग्लैंड ने विश्व कप में अफ्रीकी टीमों के खिलाफ अपना अजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। वहीं, डीआर कॉन्गो ने अपने पहले विश्व कप नॉकआउट मुकाबले में बेहतरीन संघर्ष किया, लेकिन शुरुआती बढ़त को जीत में नहीं बदल सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें