कैंपाज ने क्या कहा?
अतिरिक्त समय में जब उनके सामने केवल गोलकीपर थे, तब कैंपाज का शॉट क्रॉसबार के ऊपर चला गया। यदि वह गोल हो जाता तो कोलंबिया क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाता। 26 वर्षीय कैंपाज, जो अर्जेंटीना के क्लब रोसारियो सेंट्रल के लिए खेलते हैं, हार के बाद कोलंबिया वापस नहीं लौटे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना चेहरा हाथों से ढके हुए एक फोटो साझा करते हुए प्रशंसकों से माफी मांगी।
कैंपाज ने कहा कि वह सभी को वह खुशी नहीं दे सके जिसकी सभी को उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने कभी भी प्रतिबद्धता, समर्पण या इस जर्सी के प्रति अपने प्रेम में कमी नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने मैदान पर अपना सब कुछ दिया और देश के लिए वह ऐसा हजार बार फिर करेंगे।
फेडरेशन ने पुराने दर्दनाक हादसे का भी जिक्र किया
इस घटना ने 1994 फीफा वर्ल्ड कप की उस घटना की याद दिला दी, जब अमेरिका के खिलाफ आत्मघाती गोल करने के कुछ दिनों बाद कोलंबिया के डिफेंडर एंड्रेस एस्कोबार की मेडेलिन में हत्या कर दी गई थी। फेडरेशन ने कहा कि फुटबॉल एकता, सम्मान और उम्मीद का माध्यम होना चाहिए, न कि नफरत, धमकी या हिंसा का मंच।