फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: क्रोएशिया को हराकर आगे बढ़ेगा पुर्तगाल? बाइचुंग भूटिया ने बताया कौन जीतेगा राउंड ऑफ 32 का मुकाबला

Thu, 02 Jul 2026 06:02 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो

सार

फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच महामुकाबला होना है। भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने इस मैच में पुर्तगाल का समर्थन किया है।
विज्ञापन
पुर्तगाल बनाम क्रोएशिया - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि ग्रुप-स्टेज में साधारण प्रदर्शन के बावजूद पुर्तगाल फीफा विश्व कप 2026 में खिताब का प्रबल दावेदार है। भूटिया का मानना है कि पुर्तगाल राउंड ऑफ 32 मुकाबले में अपना प्रदर्शन बेहतर करेगा और क्रोएशिया को हरा देगा।

विज्ञापन
Trending Videos

नॉकआउट में दिखेगा पुर्तगाल का अलग रूप?
फीफा विश्व कप 2026 कवरेज टीम के विशेषज्ञ पैनल का हिस्सा भूटिया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि क्रोएशिया उन्हें बाहर कर पाएगा। पुर्तगाल निश्चित रूप से दावेदार है, हालांकि हमने उन्हें अब तक वैसा खेलते नहीं देखा है। लेकिन नॉकआउट स्टेज अलग होते हैं। उनमें पूरी तरह से अलग स्तर का प्रदर्शन करने की क्षमता है। मुझे लगता है कि नॉकआउट में हम पुर्तगाल का एक अलग रूप देखेंगे।

भूटिया ने कहा कि पुर्तगाल की ताकत टीम में फैली क्षमता में है, न कि सिर्फ अपने कप्तान पर निर्भर रहने में। उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले ही बड़ा बदलाव ला सकते हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या उनका रचनात्मक मिडफील्ड लगातार रोनाल्डो के लिए मौके बना पाएगा।

पुर्तगाल की ताकत और एक कमजोरी
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा "पुर्तगाल का आक्रामक अंदाज जीतेगा, खासकर अगर वे तेजी से बदलाव कर सकें और अटैक कर सकें। हालांकि, एक कमजोरी एक सच्चे रक्षात्मक मिडफील्डर की कमी है जो लगातार गेंद जीत सके और खेल को रक्षात्मक से आक्रामक अंदाज में बदल सके। उनके पास बेहतरीन आक्रामक मिडफील्डर, एक बेहतरीन फ्रंटलाइन और दो फुल-बैक हैं जिन्हें अटैक करना पसंद है। उन्हें बस पिच के बीच में किसी ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो मिडफील्ड को स्थिर कर सके।"

धीमी हो चुकी है क्रोएशिया की टीम, मोड्रिक पर बड़ा दारोमदार
पूर्व दिग्गज भारतीय फुटबॉलर ने कहा कि मौजूदा क्रोएशियाई टीम में पिछली पीढ़ियों जैसी क्वालिटी नहीं है। उन्होंने कहा, "क्रोएशिया एक मजबूत टीम रही है जो हमेशा नतीजे पाने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेती है। हालांकि, मुझे नहीं लगता कि इस बार उनके पास वैसी क्षमता है। उनके पास मोड्रिक जैसे शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन उम्र उनके साथ नहीं है। उन्होंने बहुत पेस खो दी है, और उनका खेल धीमा हो गया है। अगर क्रोएशिया को इस मैच से कुछ हासिल करना है, तो लुका मोड्रिक को ज्यादा असर डालना होगा। पुर्तगाल सिर्फ रोनाल्डो पर निर्भर नहीं है, लेकिन क्रोएशिया को मोड्रिक की तरफ जरूर देखना होगा।"
विज्ञापन

टोरंटो में कल सुबह भिड़ेंगे दो महान दिग्गज स्टार
पुर्तगाल और क्रोएशिया शुक्रवार की सुबह टोरंटो में राउंड ऑफ 32 में भिड़ेंगे। यह मुकाबला आधुनिक फुटबॉल के दो सबसे बड़े स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लुका मोड्रिक की वजह से भी चर्चा में है। अपना छठा और संभवत: आखिरी विश्व कप खेल रहे दोनों दिग्गज अपनी टीमों को अगले राउंड में ले जाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।

टूर्नामेंट के सफर की बात करें तो पुर्तगाल डीआर कांगो के खिलाफ ड्रॉ, उज्बेकिस्तान पर 5-0 से जीत और कोलंबिया से हार के बाद अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहते हुए नॉकआउट में पहुंची है। दूसरी तरफ, क्रोएशिया ने इंग्लैंड से शुरुआती हार के बाद घाना और पनामा पर जीत हासिल करके राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें