फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC: आज से वर्ल्ड कप का असली रोमांच, राउंड ऑफ-16 का ऐसा है शेड्यूल, जानें किन-किन टीमों ने किया क्वालिफाई

Sat, 03 Dec 2022 05:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

नॉकआउट मं फुल टाइम यानी 90 मिनट का खेल समाप्त होने के बाद यदि दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहता है तो 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। इस 30 मिनट में भी स्कोर बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआउट से मैच का नतीजा निकलेगा।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीफा वर्ल्ड कप का असली रोमांच आज से शुरू होने जा रहा है। आज से राउंड ऑफ-16 यानी प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसे नॉकआउट राउंड भी कहा जाता है। यहां किसी भी टीम के पास आगे के राउंड के लिए क्वालिफाई करने का दूसरा मौका नहीं होगा। हारने पर टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 
विज्ञापन

नॉकआउट राउंड में पेनल्टी शूटआउट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। फुल टाइम यानी 90 मिनट का खेल समाप्त होने के बाद यदि दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहता है तो 30 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। इस 30 मिनट में भी स्कोर बराबर रहने पर पेनल्टी शूटआउट खेला जाएगा और इससे मैच के नतीजे आएंगे।

 

राउंड ऑफ-16 के दौरान एक दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे से और दूसरा मैच रात साढ़े 12 बजे से खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज में 32 टीमों को चार-चार के आठ ग्रुप्स में बांटा गया था। अब हर एक ग्रुप से दो-दो टीमों ने राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई किया है। हम आपको हर ग्रुप से टॉप करने वाली दो टीमों के बारे में और प्री-क्वार्टर फाइनल में उनके मैचों के बारे में बता रहे हैं।
  • Q: राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमें
  • E: वर्ल्ड कप से बाहर होने वाली टीमें

ग्रुप-ए का हाल

पोजिशन टीम मैच जीते ड्रॉ हारे पॉइंट
1 नीदरलैंड (Q) 3 2 1 0 7
2 सेनेगल (Q) 3 2 0 1 6
3 इक्वाडोर (E) 3 1 1 1 4
4 कतर (E) 3 0 0 3 0

ग्रुप-बी का हाल

पोजिशन टीम मैच जीते ड्रॉ हारे पॉइंट
1 इंग्लैंड (Q) 3 2 1 0 7
2 यूएसए (Q) 3 1 2 0 5
3 ईरान (E) 3 1 0 2 3
4 वेल्स (E) 3 0 1 2 1

ग्रुप-सी का हाल

पोजिशन टीम मैच जीते ड्रॉ हारे पॉइंट
1 अर्जेंटीना (Q) 3 2 0 1 6
2 पोलैंड (Q) 3 1 1 1 4
3 मैक्सिको (E) 3 1 1 1 4
4 सऊदी अरब (E) 3 1 0 2 3

ग्रुप-डी का हाल

पोजिशन टीम मैच जीते ड्रॉ हारे पॉइंट
1 फ्रांस (Q) 3 2 0 1 6
2 ऑस्ट्रेलिया (Q) 3 2 0 1 6
3 ट्यूनीशिया (E) 3 1 1 1 4
4 डेनमार्क (E) 3 0 1 2 1
 

ग्रुप-ई का हाल

पोजिशन टीम मैच जीते ड्रॉ हारे पॉइंट
1 जापान (Q) 3 2 0 1 6
2 स्पेन (Q) 3 1 1 1 4
3 जर्मनी (E) 3 1 1 1 4
4 कोस्टा रिका (E) 3 1 0 2 3

ग्रुप-एफ का हाल

पोजिशन टीम मैच जीते ड्रॉ हारे पॉइंट
1 मोरक्को (Q) 3 2 1 0 7
2 क्रोएशिया (Q) 3 1 2 0 5
3 बेल्जियम (E) 3 1 1 1 4
4 कनाडा (E) 3 0 0 3 0
 

ग्रुप-जी का हाल

पोजिशन टीम मैच जीते ड्रॉ हारे पॉइंट
1 ब्राजील (Q) 3 2 0 1 6
2 स्विटजरलैंड (Q) 3 2 0 1 6
3 कैमरून (E) 3 1 1 1 4
4 सर्बिया (E) 3 0 1 2 1

ग्रुप-एच का हाल

पोजिशन टीम मैच जीते ड्रॉ हारे पॉइंट
1 पुर्तगाल (Q) 3 2 1 0 6
2 कोरिया रिपब्लिक (Q) 3 1 1 1 4
3 उरुग्वे (E) 3 1 1 1 4
4 घाना (E) 3 1 0 2 3
विज्ञापन

राउंड ऑफ-16 का शेड्यूल

तारीख मैच समय
(भारतीय समयानुसार)
3 दिसंबर नीदरलैंड vs यूएसए
अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रेलिया
रात साढ़े 8 बजे
रात साढ़े 12 बजे (4 दिसंबर)
4 दिसंबर फ्रांस vs पोलैंड
इंग्लैंड vs सेनेगल
रात साढ़े 8 बजे
रात साढ़े 12 बजे (5 दिसंबर)
5 दिसंबर जापान vs क्रोएशिया
ब्राजील vs दक्षिण कोरिया
रात साढ़े 8 बजे
रात साढ़े 12 बजे (6 दिसंबर)
6 दिसंबर मोरक्को vs स्पेन
पुर्तगाल vs स्विटजरलैंड
रात साढ़े 8 बजे
रात साढ़े 12 बजे (7 दिसंबर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें