इससे पहले ऐसा 32 साल पहले हुआ था जब 1986 की विजेता अर्जेंटीना और उपविजेता पश्चिम जर्मनी ने 1990 के विश्व कप में एक साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यही नहीं उस दौरान इन दोनों टीमों ने फाइनल में भी जगह बनाई, जहां दिग्गज लोथार मथायस की कप्तानी में पश्चिम जर्मनी ने महान डिएगो माराडोना की अगुवाई वाली अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर न सिर्फ खिताब जीता बल्कि 1986 के फाइनल की हार का बदला भी ले लिया।
2018 फीफा विश्व कप के फाइनल में क्रोएशिया और फ्रांस की टीमें भिड़ी थीं
पिछली बार 1990 में जब ऐसा हुआ तब अर्जेंटीना और पश्चिम जर्मनी ने फाइनल में प्रवेश किया। 1986 के फाइनल में माराडोना की अगुवाई में अर्जेंटीना ने पश्चिम जर्मनी को 3-2 से हराया था, लेकिन 1990 के फाइनल में पश्चिम जर्मनी ने अर्जेंटीना को आंद्रियास ब्रेहमे की गोल की बदौलत हराया।
1990 में अर्जेंटीना और वेस्ट जर्मनी भिड़ी थीं