लाइव अपडेट्सः
फुलटाइमः स्कोर- फ्रांस 2ः उरुग्वे 0
90 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म। 5 मिनट का इंजुरी टाइम जोड़ा गया है।
-फैक्टः उरुग्वे ने पिछले 16 विश्व कप में जब भी पहला गोल खाया है, उसको जीत नहीं मिली है। 13 हारे और 3 मैच ड्रॉ रहा है। 1966 में उन्होंने फ्रांस को 2-1 से हराया था।
80 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने में सिर्फ 10 मिनट का समय बचा है।
-फैक्टः 2006 के बाद एंटोनी ग्रीजमैन पहले फ्रांसीसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने विश्व कप के नॉक आउट राउंड में गोल किया है। इससे पहले साल 2006 में पैट्रिक वियरा ने एक गोल और एक एजिस्ट किया था।
-फैक्टः वर्ल्ड कप के इतिहास में उरुग्वे को कभी नहीं हरा सकी है फ्रांस की टीम, लेकिन आज ऐसा ही लग रहा है कि फ्रांस इतिहास रचने से कुछ ही कदम दूर है। आज की विजेता को मिलेगा सेमीफाइनल का पहला टिकट।
67 मिनटः म्बाप्पे और रॉड्रिगेज को येलो कार्ड दिखाया गया।
61 मिनटः स्कोर- फ्रांस 2ः उरुग्वे 0
61 मिनटः ...और ये गोल। फ्रांस को मिली 2-0 की बढ़त। एंटोनी ग्रीजमैन के द्वारा बॉक्स के बाहर से लगाया गया लांग रेंज का शॉट उरुग्वे के गोलकीपर फर्नांडो मुसलेरा ठीक से रोग नहीं पाए।
-पहला हाफ फ्रांस के नाम रहा। क्या दूसरे हाप में दो बार की विश्व चैंपियन फ्रांस के गोल की बराबरी कर पाती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।
47 मिनटः फ्रांस को फ्री किक मिली। मगर इस बार कोई फायदा नहीं।
-दूसरे हाफ का खेल शुरू।
हाफ टाइमः स्कोर स्कोर- फ्रांस 1ः उरुग्वे 0
पहले हाफ का स्टेट्स
पोजेशन
उरुग्वे 42 %, फ्रांस 58%
गोल एटैम्प्ट्स
उरुग्वे- ऑफ टारगेट 3, ऑन टारगेट 4
फ्रांस- ऑफ टारगेट 4, ऑन टारगेट 2
कॉर्नर्स
उरुग्वे 2, फ्रांस 2
फाउल्स
उरुग्वे 7, फ्रांस 9
येलो कार्ड
दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को येलो क्राड दिखाया गया।
45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। 3 मिनट और जोड़ा गया है।
40 मिनटः गोल (राफेल वरान 40') स्कोर- फ्रांस 1ः उरुग्वे 0
40 मिनटः... और ये गोल। फ्रांस की तरफ से राफेल वरान ने एंटोनी ग्रीजमैन की फ्री किक पर बेहतरीन हेडर लगाकर शानदार गोल किया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
38 मिनटः उरुग्वे के खिलाड़ी रोड्रिगो बेंटानकर को फाउल कराने के लिए येलो कार्ड दिखाया गया। फ्रांस को फ्री किक मिली।
35 मिनटः उरुग्वे के पास गोल करने करने का शानदार मौका था। मटिस वेसीनो ने अच्छा शॉट लगाया लेकिन फ्रांस के गोलकीपर ने गेंद का अच्छा बचाव किया।
32 मिनटः फ्रांस के खिलाड़ी लुकास हर्नांडेज को येलो कार्ड दिखाया गया। उरुग्वे को फ्री किक मिली, पर इस किक का लाभ नहीं उठा पाए।
30 मिनटः 30 मिनट का खेल लगभग खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों ही टीमें अभी तक गोल करने में नाकाम रही है। पहले हाप का खेल समाप्त होने में सिर्फ 15 मिनट का समट बचा है। अब यह देखना होगा की पहले हाफ में दोनों में कौन सी टीम बढ़त बना पाती है।
-- ये दोनों टीम अंडर-20 विश्व कप में आमने-सामने हुई थी, जिसमें फ्रांस ने उरुग्वे को पेनल्टी के जरिए 4-1 से हराया था। उस मैच में पोगबा ने पहला पेनलिटी गोल किया था और उन्हें मैन ऑफ टूर्नामेंट चुना गया था।
21 मिनटः फ्रांस को कॉर्नर मिला पर इस कॉर्नर को वह भुना नही सके।
14 मिनटः फ्रांस के पास गोल करने का अच्छा मौका था, लेकिन वह मौके को सही तरीके से भुना नहीं पाए। म्बाप्पे के पास गेंद थी उन्होंने हेडर के जरिए अच्छा शॉट लगाया पर गेंद गोलपोस्ट के ऊपर से चली गई।
7 मिनटः उरुग्वे को फ्री किक भी मिली। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं मिला।
-इस मुकाबले में उरुग्वे के स्टार खिलाड़ी कवानी नहीं खेल रहे हैं। उनके बदले में स्टुअनी को मैदान पर उतारा गया है। स्टुअनी के नाम टॉप 5 यूरोपियन लीग में सबसे ज्यादा हेडेड गोल दर्ज हैं और 10 गिरोना के लिए ।
5 मिनटः उरुग्वे ने अच्छी शुरुआत की है। कवानी के ना होने के बावजूद उन्होंने अबी से ही प्रांस पर आक्रमण करना शुरू कर दिया है। सुआरेज और स्टुअनी लगातार मौका बनाने के फिराक में दिख रहे हैं।
1 मिनटः किक हो चुका है।
- दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।
- नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैः
उरुग्वेः फर्नांडो मुसलेरा, मार्टिन कैसर्स, जोस मारिया गिमेनेज, डिएगो गॉडिन, डिएगो लक्सल्ट, नाहिटन नांडेज,लुकास टोररेरा, मतिस वेसीनो, रोड्रिगो बेंटानकर, लुइस सुआरेज और क्रिस्टियन स्टुअनी।
फ्रांसः ह्यूगो लोरिस, बेंजामिन पावर्ड, राफेल वरान, सैमुअल उम्तीती, पॉल पोग्बा, एंटोनी ग्रीजमैन, ओलिवियर गेरार्ड, कीलियन म्बाप्पे, कोरेंटिन तोलिसो, एनगोलो कांते, लुकास हर्नांडेज।