फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRBvSUI: अंतिम क्षणों में शकीरी ने दागा निर्णायक गोल, स्विट्जरलैंड को दिलाई यादगार जीत

Sat, 23 Jun 2018 04:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शकीरी
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018 के 26वें मैच में शुक्रवार को स्विट्जरलैंड ने सर्बिया को 2-1 मात दी। रूस के कलिनिनग्रेड स्टेडियम में ग्रुप ई के तहत खेले गए इस मुकाबले में शकीरी ने 90वें मिनट में निर्णायक गोल दागकर टीम को यादगार जीत दिलाई। स्विट्जरलैंड की तरफ से ग्रैनिथ जाका ने 52 और शकीरी ने 90वे मिनट में गोल दागे। वहीं, सर्बिया की तरफ से एलेक्जेंडर मित्रोविक ने 5वें मिनट में गोल किए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मुकाबले के शुरुआत में ही सर्बिया की तरफ से एलेक्जेंडर मित्रोविक ने 5वें मिनट में हेडर के जरिए शानदार गोल किया। इसके साथ ही सर्बिया की टीम स्विट्जरलैंड पर 1-0 की बढ़त बना ली। पहला हाफ खत्म होने तक सर्बिया की टीम 1-0 से आगे रही, लेकिन दूसरे हाफ के शुरू होने के कुछ ही देर बाद स्विट्जरलैंड की तरफ से ग्रैनिथ जाका 53वें मिनट में बेहतरीन गोलकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 

इसके बाद दोनों ही टीमें निर्णायक गोल की तलाश में थी। दोनों ही टीमें लगातार गोल करने की फिराक में थी, लेकिन नाकाम रही। इसके बाद फुलटाइम में आखिरी के कुछ ही समय बचे थे कि स्विट्जरलैंड की तरफ से शकीरी ने अंतिम क्षणों में निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम 2-1 से यादगार जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें