फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIFA WC 2018: अगले दौर में पहुंचा स्पेन, ड्रॉ के साथ ही मोरक्को का सफर खत्म 

Tue, 26 Jun 2018 03:27 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्पेन बनाम मोरक्को
विज्ञापन

पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी मोरक्को की टीम ने सोमवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में 2010 की चैंपियन स्पेन को 2-2 से बराबरी पर रोककर शान के साथ विश्व कप को अलविदा कहा। एक समय हार की कगार पर पहुंच चुके स्पेन के लिए इगो अस्पस (90+1) इजंरी टाइम में गोल कर न सिर्फ हार से बचाया बल्कि ग्रुप में शीर्ष स्थान भी दिलाया। अब अंतिम 16 में स्पेन का सामना ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहे रूस से होगा। 

विज्ञापन


20 साल बाद विश्व कप में खेल रही मोरक्को की टीम ने पहले दो मुकाबलों में कोई भी गोल नहीं किया पर अंतिम मैच में दमदार खेल दिखाया। उसे लिएखालिद बोउतेव ने खेल के 14वें मिनट में ही गोल कर बढ़त दिला दी। हालांकि उसकी यह बढ़त पांच मिनट ही रह पाई। इस्को ने 19वें मिनट में गोल कर स्पेन को एक-एक की बराबरी दिला। 

इसके बाद दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए पर सफल नहीं हो सकीं। 81वें मिनट में मोरक्को के यूसुफ एन नेसरी ने हेडर से शानदार गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। लग रहा था कि मोरक्को जीत के साथ विदा होगी लेकिन इंजरी टाइम में इगो ने स्पेन के लिए बराबरी का गोल कर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस ड्रॉ के साथ मोरक्को की टीम एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें