अर्जेंटीना ने नाइजीरिया को 2-1 से दी मात
फुलटाइम स्कोरः नाइजीरिया 1 ः अर्जेंटीना 2
90 मिनट का खेल समाप्त...4 मिनट का इंजरी समय जोड़ा गया है।
87 मिनटः ...और ये गोल। दूसरा हाफ होने से ठीक 3 मिनट पहले रोजो ने अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त बनाई। एक बार फिर अर्जेंटीना की उम्मीदें अंतिम -16 में पहुंचने की हो गई है।
84 मिनटः नाइजीरिया को फ्री किक मिली, लेकिन गोल करने से नाकाम रहे।
82 मिनटः दूसरे हाफ का खेल खत्म होने महज 8 मिनट बाकी है। अर्जेंटीना को बढ़त लेने के लिए कुछ करना होगा।
80 मिनटः अर्जेंटीना के पास गोल करने का बेहद शानदार मौका था, टैगलियाफिको ने शानदार शॉय लगाया लेकिन गेंद गोलगोल पोस्ट से बाहर निगल गई।
70 मिनटः नाइजीरिया के पास गोल करने का बेहद शानदार मौका था, लेकिन चूक गए। मुसा ने इगालो को पासिंग दी। वहीं, इगालो ने एंडीडी को पासिंग दी, जिन्होंने 20 यार्ड से गोलपोस्ट पर शॉट लगाया, लेकिन गेंद बार के उपर से निकल गई।
- अर्जेंटीना को अंतिम-16 में पहुंचने के लिए हर हाल यह मुकाबला जीतना होगा। नहीं, यहीं से अर्जेंटीना का सफर विश्व कप से खत्म।
61 मिनटः अर्जेंटीना ने अपनी टीम में बदलाव किया है। पेरेज की जगह पवेन को मैदान पर बुलाया गया है।
51 मिनटः गोल (विक्टर मोसेज 51')
51 मिनट...और ये पेनल्टी गोल। मोसेज ने पेनल्टी के जरिए शानदार गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर किया।
50 मिनटः मस्चरानो ने विक्टर मोसेस को फाउल कराने की कोशिश की, जिस कारण उसने पेनल्टी की मांग की।
दूसरे हाफ का खेल शुरू
पहले हाफ तक स्कोर- नाईजीरिया 0ः अर्जेंटीना 1
-सेंट पीटर्सबर्ग स्टेडियम 100 वां स्टेडियम है जहां लियो मेसी ने अर्जेंटीना या बार्सिलोना के लिए गोल किया है।
-अर्जेंटीना ने जब भी विश्व कप के किसी मैच में पहले हाफ में बढ़त हासिल की, 30 में से 29 मुकाबले अपने नाम करने में सफल रही है। विश्व कप के किसी मैच में बढ़त हासिल करने के बावजूद अर्जेंटीना को सिर्फ 1930 में एक मात्र 4-2 से हार मिली थी और वह भी उरुग्वे के खिलाफ।
45 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म। 2 मिनट और जोड़ा गया है।
-लियोनेल मेंसी इस विश्व कप का 100वां गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
35 मिनटः पहले हाफ का खेल खत्म होने में महज 15 मिनट का खेल बचा है। अर्जेंटीना फुल नियंत्रण में दिख रही है, जबकि नाइजीरिया पर दबाव है। वह पहले हाफ में अर्जेंटीना के गोल की बराबरी करने की पूरी कोशिश करना चाहेगी।
32 मिनटः अर्जेंटीना को मिला फ्री किक। फ्री किक में मेसी ने शॉट मारा लेकिन गेंद गोल पोस्ट से टकराकर बाहर निकल गई।
31 मिनटः डी मारिया गोल स्कोरिंग पोजिशन में जा रहे थे लेकिन नाइजीरिया के खिलाड़ी बलोगन ने मारिया को फाउल करा दिया। इस कारण रेफरी ने उन्हें येलो कार्ड दिखाया।
- मेसी ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल किया हो।
18 मिनटः डी मारिया ने फ्री किक हासिल की, लेकिन फ्री किक काफी उंचा था।
-आखिरी मेसी ने इस विश्व कप में अपना पहला गोल दागकर अर्जेंटीना को बढ़त दिला ही दी। हालांकि, पूरी दुनिया की निगाहें इस मुकाबले में मेसी पर थी। 14वें मिनट में उन्इहोंने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल से टीम का काफी बढ़ गया है।
स्कोर- नाइजीरिया 0ः अर्जेंटीना 1
14 मिनटः गोल (लियोनेल मेसी 14')
14 मिनटः ...और ये गोल। लियोनेल मेसी ने दागा शानदार गोल। अर्जेंटीना को मिली 1-0 की बढ़त। बनेगा ने गेंद को अपने कब्जे में लिया और मेसी को बेहतरीन पासिंग दी। मेसी ने गेंद को नियंत्रित करके शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचाया।
12 मिनटः नाइजीरिया के पास गोल करने का बेहतरीन मौका था लेकिन अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने उसे नाकाम कर दिया।
7 मिनटः अर्जेंटीना के पास गोल करने का अच्छा मौका था। गेंद पेनल्टी क्षेत्र से गेंद को लेकर टैगलियाफिको ने शानदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद बाहर निकल गई।
1 मिनटः नाइजीरिया ने किक ऑफ किया।
-किक शुरू हो चुका है।
-अर्जेंटीना के लिए आज करो या मरो का मुकाबला है। आज अर्जेंटीना के साथ-साथ लियोनेल मेसी की किस्मत का फैसला भी है।
-दोनों टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर आ चुकी हैं।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
टीमें इस प्रकार हैंः
नाइजीरियाः उजोहो, ओमेरूओ, बलोगुन, इकोंग; मोसेज, एटेबो, एनडीडी, मिकेल, इडोवु, मूसा, इहेनाचो।
अर्जेंटीनाः अरमानी, मर्काडो, ओटामेंडी, रोजो, टैगलियाफिको, पेरेज, मस्चरानो, बनेगा, डी मारिया, मेसी,हिगुएन।