फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीफा विश्व कप 2018: जापानी कप्तान हसीबी व होंडा ने लिया संन्यास

Wed, 04 Jul 2018 11:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
माकोतो हसीबी और कुसेक होंडा
विज्ञापन

विश्व कप में सफर थमने के साथ खिलाड़ियों का संन्यास लेने का सिलसिला जारी हो गया है। स्पेन के आंद्रेस इनिस्ता के बाद अब जापान के कप्तान माकोतो हसीबी और दिग्गज कुसेक होंडा ने भी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया। जापान को सोमवार को अंतिम-16 में संघर्षपूर्ण मुकाबले में बेल्जियम के हाथों मिली 2-3 की हार मिली थी। 

विज्ञापन


34 वर्षीय मिल्डफील्डर माकोतो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि इस टूर्नामेंट के साथ ही मैंने राष्ट्रीय टीम के साथ अपने करियर का अध्याय खत्म करने का फैसला किया है। माकोतो का यह तीसरा विश्व कप था। इससे पहले वह 2010 और 2014 में भी टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 108 मैचों में दो गोल किए हैं। जापानी टीम में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। 

लगातार तीन विश्व कप में गोल करने वाले पहले जापानी खिलाड़ी होंडा ने कहा कि अब अगली पीढ़ी को मौका देने का वक्त आ गया है। वे जापानी फुटबॉल के लिए नया इतिहास बनाएंगे। होंडा ने जापान के लिए 98 मैचों में 37 गोल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें