फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोएशिया के अनुभव की इंग्लैंड के जुनून से टक्कर, दोनों के बीच हाइवोल्टेज मुकाबला आज

Wed, 11 Jul 2018 05:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम क्रोएशिया
विज्ञापन

इंग्लैंड ने जब अंतिम बार 1990 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था तब क्रोएशिया के का जन्म भी नहीं हुआ था, लेकिन जब ये दोनों देश 2018 विश्व कप के फाइनल के लिए जद्दोजहद करेंगे तब क्रोएशिया के पास अनुभव की कमी होगी।

विज्ञापन


लूका मॉड्रिक, इवान रेकटिकमैंदजुकिच के अपार अनुभव के दम पर यूगोस्लाविया से अलग होकर बना यह देश इंग्लैंड की यंग ब्रिगेड से लोहा लेगा। सच्चाई यह है कि थ्री लायंस के युवा जुनून से वह इबारत लिख डाली है, जिसे पिछले 28 वर्षों में रूनी, बेकहम जैसे सूरमा भी नहीं लिख सके।

लुजनिकी स्टेडियम में बुधवार को जब ये दोनों टीमें दूसरे सेमीपाइनल के आमने-सामने होंगी तो बड़ा सवाल यही होगा कि गैरेथ साउथगेट के लड़के  विश्व कप के फाइनल में पहुंचने का 52 वर्षों का इतिहास दोहराएंगे या फिर ज्लाट्को दालिच की टीम पहली बार फाइनल में पहुंचने का इतिहास रचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैरी केन
इंग्लैंड के कोच गैरेथ साउथगेट टीम के लिए प्रेरणा बन गए हैं। रूस आने से पहले उनके टीम से यही शब्द थे कि यहां अर्जित की गई उपलबद्धि क्लब से मिली सफलता से कहीं बड़ी होगी। इसी मंत्र को टीम ने सूत्र बना लिया है। रूस आने से पहले इंग्लैंड की टीम को ज्यादा अहमियत नहीं दी जा रही थी। यूरोपियन चैंपियनशिप में बी उे आइसलैंड से हारना पड़ा था, लेकिन जिस तरह से साउथगेट ने इस टीम में जज्बा भरा है। उसका परिणाम सामने आ चुका है। जहां सारा इंग्लैंड जश्न में डूबा है, वहीं साउथगेट ने अपनी टीम को जमीन पर पैर रखने की सलाह दी है।

क्रोएशिया के पिछले दो मैचों से यह साफ जाहिर है कि वह अपना डिफेंस कमजोर नहीं पड़ने देगी और पेनल्टी शूटआउट की स्थिति में उसकी जीत लगभग निश्चित है, वहीं इंग्लैंड का नेतृत्व करने के लिए उसके पास हेरी केन जैसा कप्तान है।

इंग्लैंड भी फाइनल का टिकट कटाकर दूसरा विश्व कप खिताब जीतने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। दोनों टीमों के बीच का सेमीफाइनल मैच रोमांचक होने वाला है। बता दें कि एक बार की चैंपियन इंग्लैंड 1966 में खिताबी जीत हासिल की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें