फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EGYvURU: अंतिम पलों में जिमिनेज ने दागा गोल, मिस्र को उरुग्वे ने रोमांचक मैच में दी मात

Fri, 15 Jun 2018 08:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

फीफा विश्वकप 2018 के दूसरे मैच में दो बार की चैंपियन उरुग्वे ने शुक्रवार को खेले गए एक रोमांचक में मिस्त्र को 1-0 से मात दी। ग्रुप-ए की दोनों टीमें एकातेरिनबर्ग के एकातेरिना स्टेडियम में आमने-सामने थी। पूरे मैच में उरुग्वे के स्ट्राइक लुईस सुआरेज और एडिंसन कवानी ने गोल करने की कई कोशिशें की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन


आखिरकार मैच के 89 मिनट में कॉर्नर किक पर हेडर लगाते हुए जिमिनेज ने अपनी टीम के लिए निर्णायक गोल दागा। 28 साल बाद फीफा विश्व कप में खेलने उतरी मिस्त्र को उनकी गोल मशीन मोहम्मद सालाह की कमी खेली। चोटिल होने के चलते लीवरपुल का यह स्टार खिलाड़ी पूरे मैच भर बेंच पर बैठा रहा।

मिस्त्र को विश्वकप में आगे बढ़ने के लिए सालाह के फिटनेस के लिए दुआएं करनी होंगी। उरुग्वे और मिस्र के बीच इस मैच का पहला और दूसरा हाफ, दोनों ही रोमांच से भरे रहे। दोनों ही टीमों को कई मौके मिले, लेकिन कोई भी इसका फायदा नहीं उठा पाया।

मिस्र ने अपना डिफेंस शुरुआत से ही मजबूत कर रखा था लेकिन स्टॉपेज टाइम से पहले मैच के अंतिम मिनट में जिमिनेज ने एक बेहतरीन हेडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसी के साथ उरुग्वे ने विश्व कप 2018 का आगाज जीत के साथ किया।

विज्ञापन


अगली स्लाइड में पढ़िए लाइव कमेंट्री से मैच का रोमांच

विज्ञापन

यहां जानिए लाइव कमेंट्री का रोमांच

03 मिनट: मिस्त्र स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह की जगह टीम में शामिल किए गए वरदा ने शुरुआती खेल में ही आक्रमण करने की कोशिश की, लेकिन उरुग्वे ने इस मूव को बेकार कर दिया। 

08 मिनट: अब आक्रमण की बारी उरुग्वे की थी। स्टार खिलाड़ी कवानी ने 22 गज की दूरी से एक लो शॉट लगाया, जिसे मिस्त्र के गोलकीपर मोहम्मद अल-शेनवी ने आराम से बचा लिया।

12 मिनट: मिस्र के लिए एक और मौका ट्रेजगुएट ने बनाया। लेफ्ट विंग से शुरू करते हुए उन्होंने गेेंद को दूसरी ओर से गोल तक भेजने का मूव बनाया, लेकिन फर्नांडो मुस्लेरा ने बड़े ही आराम से इस आक्रमण को विफल साबित किया। हालांकि यह उरुग्वे कैंप के लिए किसी चेतावनी से कम नहीं था।

14 मिनट: उरुग्वे की ओर से यह स्टार खिलाड़ी लुइस सुअारेज का पहला आक्रमण था। बार्सिलोना के इस स्टार स्ट्राइकर ने राइट विंग से मूव बनाया लेकिन शॉट बेहद वाइड था।

17 मिनट: सलाह की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल अमृत वर्दा ने मिस्त्र के लिए फ्री किक गंवाई।

24 मिनट: सुआरेज ने उरुग्वे के लिए गोल करने का सुनहरा अवसर गंवाया।

32 मिनट: सुआारेज, जो अब तक इस खेल में बिलकुल रंग में नजर नहीं आए, अब 40 गज की दूरी से फ्री-किक लेने खड़े हैं। मगर शॉट दिशाहीन।

एकातेरिनबर्ग के एकातेरिना स्टेडियम में ज्यादातर सीटें खाली नजर आ रही है। इसके पीछे कारण अपेक्षाकृत महंगी सीट हो सकती है।

45 मिनट:
खेल में एक मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया।

हाफ टाइम स्कोर: मिस्त्र 0- उरुग्वे 0

 



46 मिनट: हाफ टाइम के बाद का खेल शुरू होते ही उरुग्वे का जोरदार आक्रमण। कवानी ने मिस्र की रक्षारपंक्ति भेदते हुए सुंदर मूव बनाया, गेंद सुअारेज के पास, लेकिन गोलपोस्ट के बेहद करीब से लगाए गए उनके तेजतर्रार शॉट को गोलकीपर मोहम्मद अल-शेनवी ने बचाया।

50 मिनट: मिस्त्र के खिलाड़ी तारिक हमीद घायल। मैच थोड़ी देर के लिए थमा। अब घुटने में चोट के चलते उनकी जगह सैम मोर्सी मैदान पर। 

59 मिनट: अबतक एक भी गोल करने में नाकाम उरुग्वे ने अपने खेल में किया बदलाव। नांडेज कार्लोस की जगह सांचेज और क्रिस्टियन रोड्रिगेज के लिए डे अरासकेएटा को मैदान से बाहगर किया।

63 मिनट: मिस्त्र ने अपना दूसरा बदलाव किया। खराबा की जगह मोशेन को मैदान पर बुलाया गया। फैंस अभी भी बेंच पर बैठे मोहम्मद सलाह का मैदान पर इंतजार कर रहे हैं।

74 मिनट: लगातार आक्रमण के बावजूद दो बार की चैंपियन उरुग्वे एक गोल के लिए तरस रही। कवानी ने एकबार फिर मिस्त्र के डिफेंडर्स को छकाते हुए सुअारेज तक गेंद पहुंचाई, लेकिन इस स्टार स्ट्राइकर का एक और शॉट गोलकीपर ने बचाया। आज मिस्त्र के लिए अल-शेनवी बेहतरीन गोलकीपिंग कर रहे हैं।

82 मिनट: मैच खत्म होने में सिर्फ 8 मिनट बाकी है। ऐसे में गोल की पूरी कोशिश कर रहे सुआरेज ने हैडर पास से गेंद कवानी तक पहुंचाई। डी के किनारे शानदार वॉली पर कवानी ने दनदनाता हुआ शॉट लगाया, जिसे मिस्त्र के गोलकीपर ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए बचाया। कवानी बेहद निराश नजर आ रहे हैं।

89 मिनट: ....और ये गोल। मैच के आखिरी लम्हों में उरुग्वे को उसकी मेहनत का फल मिला। कॉर्नर किक पर हेडर लगाते हुए जिमिनेज ने गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी। 

मिस्त्र 0 - उरुग्वे 1

पूरा स्टेडियम जोश और खुशी के उन्माद से नहाया हुआ।


मैच  स्टॉपेज टाईम पर गया। मैच खत्म इस तरह फीफा विश्वकप के दूसरे मुकाबले में दो बार की चैंपियन उरुग्वे ने मिस्त्र को 1-0 से हराया।

फाइनल स्कोर- मिस्त्र 0- उरुग्वे 1


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें